ताइवान और चीन के बीच बढ़ा तनाव: नैन्सी पेलोसी के जाते ही Taiwan की सीमा में घुसे China के 27 फाइटर जेट
रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है। तो वही दूसरी ओर ताइवान और चीन के बीच युद्ध (Taiwan China War) की आशंका बढ़ती जा रही है।;
रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है। तो वही दूसरी ओर ताइवान और चीन के बीच युद्ध (Taiwan China War) की आशंका बढ़ती जा रही है। अमेरिकी (America) प्रतिनिधिसभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी (Nancy Pelosi) के ताइवान दौरे से तनाव बढ़ गया है। पेलोसी के इस दौरे को लेकर चीन बौखला गया है। ताइवान के साथ-साथ चीन ने अमेरिका को धमकी दी है।
इसी बीच अपना आपा को बैठा चीन ने नैन्सी पेलोसी के रवाना होते ही चीन ने ताइवान की हवाई सीमा में फिर घुसपैठ कर दी। और 27 चीनी फाइटर प्लान ताइवान की सीमा में घुसे।
इसकी जानकारी ताइवान के रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defense of Taiwan) ने दी। रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा 27 पीएलए विमान 3 अगस्त, 2022 को (चीन गणराज्य) के आसपास के क्षेत्र में घुस गए।" वही अमेरिकी स्पीकर नैंसी पेलोसी ताइवान से दक्षिण कोरिया के लिए रवाना हो गईं।
वह मंगलवार देर रात यहां पहुंची थी। इस दौरान पेलोसी ने ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन (President Tsai Ing Wen) से मुलाकात की। इसी बीच उन्होंने कहा, अमेरिका ताइवान (Taiwan ) की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। हम ताइवान को दोस्ती का संदेश देना चाहते हैं। बिना नाम लिए नैन्सी पेलोसी ने चीन को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि हमें हंगामे से ऐतराज नहीं है।