तालिबान का असली चेहरा आया सामने, महिलाओं को लेकर की ये टिप्पणी

अफगानिस्तान(Afghanistan) में महिलाओं के प्रदर्शन के बीच तालिबान(Taliban) ने कहा कि किसी भी महिला को मंत्री नहीं बनाया जाएगा। महिलाओं को सिर्फ बच्चे पैदा करना चाहिए।;

Update: 2021-09-09 15:45 GMT

अफगानिस्तान(Afghanistan) में महिलाओं के प्रदर्शन के बीच तालिबान(Taliban) ने कहा कि किसी भी महिला को मंत्री नहीं बनाया जाएगा। महिलाओं को सिर्फ बच्चे पैदा करना चाहिए। अफगानिस्तान(Afghanistan) में तालिबान (Taliban) शासन के आने के बाद से ही आम लोगों में काफी दहशत है। पिछले कुछ दिनों से काबुल समेत कई अन्य शहरों में तालिबान(Taliban) की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं।

स्थानीय मीडिया ने तालिबान(Taliban) प्रवक्ता के हवाले से दावा किया है कि किसी भी महिला को अफगानिस्तान (Afghanistan) की सरकार में मंत्री नहीं बनाया जाएगा। उन्हें सिर्फ बच्चे पैदा करना चाहिए। महिला प्रदर्शनकारी पूरे अफगानिस्तान का प्रतिनिधित्व नहीं करती हैं।' अफगानिस्तान में तालिबान शासन के आने के बाद से ही आम लोगों में काफी दहशत है। पिछले कुछ दिनों से काबुल समेत कई अन्य शहरों में तालिबान की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। खास बात यह है कि इन प्रदर्शनों की अगुवाई महिलाएं कर रही हैं। लेकिन तालिबान को ये प्रदर्शन रास नहीं आ रहा है।

यही वजह है कि वहां प्रदर्शन कर रही महिलाओं, आम लोगों और उन प्रदर्शनों को कवर कर रहे पत्रकारों पर तालिबान का गुस्सा बरस पड़ा है। तालिबान द्वारा अंतरिम सरकार के ऐलान करने के बाद काबुल में अलग-अलग जगहों पर महिलाओं द्वारा प्रदर्शन किया गया और सरकार में हिस्सेदारी की मांग की गई। लेकिन तालिबान सरकार का महिलाओं के प्रति क्ररुता भरा रवैया देखकर ऐसा लगता है कि इनके अंदर महिलाओं को लेकर कितनी नफरत है। तब से यहां पर तालिबान के लड़ाकों ने अपनी एंट्री की है। बत से महिलाओं में  भय का माहौल है।

Tags:    

Similar News