Russia Ukraine War: यूक्रेन सरकार का दावा, युद्ध के दौरान मारे गए 12000 रूसी सैनिक

यूक्रेन सरकार (Ukraine Govt Claim) ने एक रिपोर्ट जारी कर दावा किया है कि अब तक युद्ध के दौरान रूस को कई तरह से नुकसान हुआ है।;

Update: 2022-03-08 08:31 GMT

रूस और यूक्रेन (Russia Ukraine) के बीच 14वें दिन भी युद्ध यारी है। रूसी सैनिक (Rusiia Soldier) लगातार हमला कर रहे हैं और यूक्रेन झुकने को तैयार नहीं है। इसी बीच यूक्रेन सरकार (Ukraine Govt Claim) ने एक रिपोर्ट जारी कर दावा किया है कि अब तक युद्ध के दौरान रूस को कई तरह से नुकसान हुआ है। सैनिक, लड़ाकू वाहन और टैंक समेत विमान भी तबाह हो चुके हैं। पुतिन पहले ही साफ कह चुके हैं कि जब तक यूक्रेन उनकी पूरी शर्तों को नहीं मानेगा तब तक युद्ध होता रहेगा।

यूक्रेन के डिफेंस विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, अब तक बीते 13 दिनों में युद्ध के दौरान 12 हजार रूसी सैनिक मारे जा चुके हैं। वहीं 303 रूसी टैंक और 1036 बख्तरबंद लजड़ाकू विमान तबाह हो चुके हैं। इसके अलावा 56 एमएलआरएस, 27 एयर डिफेंस सिस्टम और करीब 48 एयरक्राफ्ट को यूक्रेनी सेना ने नष्ट कर दिया है। इस युद्ध में रूसी सरकार को काफी बड़ा नुकसान हो रहा है। जबकि पुतनि की मंशा राजधानी कीव पर जल्द से जल्द कब्जा करना था।

जानकारी के लिए बता दें कि यूक्रेन से सूमी शहर में रूसी सैनिक मिसाइलों से हमला कर रहे हैं। इस वक्त रूस के निशाने पर सूमी शहर है। यहां भी कई भारतीय फंसे हुए हैं। रूस ने इसी रिहायशी इलाके में मिसाइलें दागी हैं। जिसमें कई घर, स्कूल और अस्पताल तबाह हो चुके हैं। हमले में 2 बच्चों समेत 10 की मौत हो चुकी है। बीते समोवार को भी रूस और यूक्रेन के बीच तीसरे दौर की वार्ता हुई लेकिन सहमति नहीं बनी। 

Tags:    

Similar News