यूक्रेन ने दुनिया से हथियारों-उपकरणों समेत मांगी ये 5 चीजें, 50 रूसी सैनिकों को मार गिराने का किया दावा

रूसी रक्षा मंत्रालय (Russian Defense Ministry) ने कहा है कि उसने यूक्रेन के एयरबेस और एयर डिफेंस (Airbase and Air Defense) अपने सटीक हथियारों से नष्ट कर दिए हैं।;

Update: 2022-02-24 10:27 GMT

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) के आदेश के बाद सैनिकों ने यूक्रेन (Ukraine) पर हमला कर दिया है। इस हमले में कई के मरने की खबर सामने आई हैं। वहीं रूसी रक्षा मंत्रालय (Russian Defense Ministry) ने कहा है कि उसने यूक्रेन के एयरबेस और एयर डिफेंस (Airbase and Air Defense) अपने सटीक हथियारों से नष्ट कर दिए हैं। इस बीच यूक्रेन (Ukraine claimed) की ओर से दावा किया है कि उसने कब्जा करने आए 50 रूसी सैनिकों (killed 50 Russian soldiers) को मार गिराया है। 

यूक्रेन ने दुनिया से मांगी मदद 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन के विदेश मंत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर दुनिया से हथियारों और उपकरणों की मदद मांगी है। यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने लिखा कि दुनिया को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। यूरोप और दुनिया का भविष्य दांव पर लगा है। इसके लिए विदेश मंत्री ने सुझाव भी दिए हैं। 

विदेश मंत्री ने दिए ये सुझाव 

1. SWIFT समेत रूस पर अब विनाशकारी प्रतिबंध लगाने चाहिए।

2. रूस को हर तरह से सभी प्रारूपों में पूरी तरह से अलग कर दें।

3. यूक्रेन के लिए हथियार, उपकरण दिए जाएं।

4. वित्तीय सहायता दी जाए।

5. मानवीय सहायता दी जाए। 

Tags:    

Similar News