Ukraine Russia War : यूक्रेन की मस्जिद पर रूस ने किया बड़ा हमला, 80 से ज्यादा लोग थे मौजूद
यूक्रेन (Ukraine) की सरकार ने दावा किया है कि रूसी सैनिकों (Russian troops) ने मारियुपोल शहर की एक मस्जिद (Mosque) को निशाना बनाया है। जिसमें 80 से ज्यादा लोग ठहरे हुए थे। हालांकि8 सरकार की ओर से जारी बयान में हताहतों की संख्या के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं दी गई है।;
यूक्रेन (Ukraine) की सरकार ने दावा किया है कि रूसी सैनिकों (Russian troops) ने मारियुपोल शहर की एक मस्जिद (Mosque) को निशाना बनाया है। जिसमें 80 से ज्यादा लोग ठहरे हुए थे। हालांकि8 सरकार की ओर से जारी बयान में हताहतों की संख्या के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि सरकार की ओर से जारी बयान में हताहतों की संख्या के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं दी गई है।
यूक्रेन के विदेश मंत्रालय (Foreign Ministry) ने कहा है, 'मारियुपोल (Mariupol) में सुल्तान सुलेमान और उनकी पत्नी रोक्सोलाना (हुर्रम सुल्तान) की मस्जिद (Mosque) को रूसी आक्रमणकारियों ने निशाना बनाया है। मंत्रालय ने कहा, "गोलाबारी से बचने के लिए 80 से अधिक वयस्क और बच्चे मस्जिद में छिपे हुए थे।" इनमें तुर्की (Turkey) के नागरिक भी शामिल हैं।
लेकिन इनमें से कितनों की मौत हुई है और कितने घायल हुए हैं, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है। इससे पहले तुर्की में यूक्रेन के दूतावास ने जानकारी दी थी कि रूस द्वारा जारी हमले के बीच मारियुपोल में फंसे 34 बच्चों समेत 86 तुर्की नागरिकों का एक समूह निकलने की कोशिश कर रहा है।
दूतावास के एक प्रवक्ता ने मारियुपोल के मेयर के हवाले से यह जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा कि मरिउपल में किसी से भी संपर्क करना मुश्किल हो रहा है। यूक्रेन का आरोप है कि रूस मारियुपोल में फंसे लोगों को शहर छोड़ने नहीं दे रहा है। उन्होंने शहर को चारों तरफ से बंद कर दिया है, जिससे हजारों लोग वहां फंस गए हैं। दूसरी ओर रूस ने आरोप लगाया है कि लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के पीछे यूक्रेन की विफलता है।