अमेरिकी सांसदों ने कश्मीर को लेकर की मांग, बोले- विदेशी मीडिया को मिले हालात जानने की इजाजत

जम्मू कश्मीर में 370 हटने के बाद अन्य देशों की निगाहें भारत पर टिकी हुई हैं। ऐसे में अमेरिका के 6 सांसदों ने अमेरिका में भारत के राजदूत को एक खत लिखा है।;

Update: 2019-10-26 07:49 GMT

जम्मू कश्मीर में 370 हटने के बाद अन्य देशों की निगाहें भारत पर टिकी हुई हैं। ऐसे में अमेरिका के 6 सांसदों ने अमेरिका में भारत के राजदूत को एक खत लिखा है।

अमेरिका में भारत के राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला से अमिरिकी सांसदों ने कहा कि कश्मीर में विदेशी पत्रकारों और सांसदों को जाने की मांग की है। कश्मीर के हालातों को जानने के लिए यह मांग की है।

सभी अमेरिकी सांसदों ने भारत सरकार द्वारा पेश की गई कश्मीर के हालातों की तस्वीर को जानने के लिए यह मांग की है। वो चाहत हैं कि विदेशी मीडिया कश्मीर के बारे में जानकारी दे।

सांसदों ने कहा कि हम पूरी पारदर्शिता में विश्वास करते हैं। इसलिए विदेशी पत्रकारों को वहां जाने की इजाजत दी जाए। ताकि ताजा हालातों के बारे में जानकारी मिल सके। हम स्वतंत्र मीडिया के हित में हैं।

अभी भी जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में पाबंदी लगी हुई है, वैसे 99 फीसदी पाबंदियों को हटा दिया गया है। लेकिन अभी भी कुछ चीजों पर पाबंदी है। वहीं सभी राजनेताओं को रिहा कर दिया गया है।

5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को भारत सरकार ने खत्म कर दिया था। जिसको लेकर पाकिस्तान ने काफी बवाल मचाया था और इस मुद्दे को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर ले जाने के लिए कहा था। लेकिन वहां से भी उसे मुंह की खानी पड़ी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News