US Shooting: अमेरिका के जार्जिया में हुई फायरिंग में चार की मौत, संदिग्ध अरेस्ट
US Shooting: अमेरिका में एक बार फिर से फायरिंग की घटना सामने आई है। यहां के जार्जिया (Georgia) के अटलांटा के दक्षिण में तीन पुरुषों और एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हालांकि, संदिग्ध हमलावर को पांच घंटो की तलाशी अभियान के बाद अरेस्ट कर लिया है।;
US Shooting: अमेरिका में एक बार फिर से फायरिंग की घटना सामने आई है। यहां के जार्जिया (Georgia) के अटलांटा के दक्षिण में तीन पुरुषों और एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने संदिग्ध हमलावर को अरेस्ट कर लिया है। हत्याओं के बाद संदिग्ध पांच घंटे से अधिक समय तक फरार रहा। पुलिस ने उसकी पहचान हैम्पटन (Hampton) शहर के आंद्रे लॉन्गमोर के रूप में की है। इस मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारी ने दी मामले की जानकारी
हैम्पटन पुलिस प्रमुख जेम्स टर्नर (James Turner) ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि शनिवार देर रात 8,500 लोगों की आबादी वाले शहर हैम्पटन में गोलीबारी (Firing) की जानकारी मिली थी। इसके बाद मौके पर जाकर देखा तो तीन पुरुषों और एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि संदिग्ध हमलावर की गिरफ्तारी के लिए तकरीबन पांच घंटे से अधिक समय तक पूरे शहर में तलाशी अभियान चलाया था। आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, उसने इस घटना को क्यों अंजाम दिया है। इस बात की जानकारी इकट्ठा किया जा रहा है।
इससे पहले भी हुई थी गोलीबारी की घटना
अमेरिका (America) में स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले भी गोलीबारी की घटना सामने आई थी। फिलाडेल्फिया (Philadelphia) के दक्षिण-पश्चिमी शहर में कई लोगों पर गोलीबारी की गई थी। इसमें तकरीबन चार लोगों की मौत हो गई है और 4 ही लोग घायल हो गए थे। इन घायल लोगों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए संदिग्ध हमलावर को अरेस्ट कर लिया था और उसके पास से हथियार भी बरामद किया था। पुलिस ने संदिग्ध से हमले के बारे में गहनता से पूछताछ की थी।
Also Read: US Shooting: कॉमनवेल्थ यूनिवर्सिटी के पास फायरिंग, 2 लोगों की मौत और 5 घायल
अमेरिका के बाल्टीमोर (Baltimore) में भी 2 जुलाई को एक पार्टी कार्यक्रम के बाद फायरिंग (Firing) की घटना सामने आई थी। इस घटना में तकरीबन 28 लोग घायल हो गए थे और 2 लोगों की मौत हो गई थी। इन घायल लोगों में 14 बच्चे भी शामिल थे। अमेरिका (America) में गोलीबारी की यह 31 वीं घटना है। इस वर्ष कम से कम 153 लोगों की मौत हो चुकी है।