अमेरिका भारत को दे सकता है बड़ा झटका, रूस से एस-400 मिसाइल सौदे को लेकर लगा सकता है बैन

कोरोना संकट के बीच भारत को अमेरिका एक बड़ा झटका दे सकता है। खबर है कि रूस से हुए एस 400 मिसाइल सौदे को लेकर अमेरिका भारत पर प्रतिबंध लगा सकता है।;

Update: 2020-05-21 15:37 GMT

कोरोना संकट के बीच भारत को अमेरिका एक बड़ा झटका दे सकता है। खबर है कि रूस से हुए एस 400 मिसाइल सौदे को लेकर अमेरिका भारत पर प्रतिबंध लगा सकता है। अमेरिका के एक शीर्ष राजदूत ने कहा कि रूस से किए गए मिसाइल सौदे को लेकर भारत पर अमेरिका प्रतिबंध लगा सकता है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के एक राजदूत ने का बताया रूस से कई अरब डॉलर की मिसाइल परीक्षण मिसाइल खरीदने को लेकर यूएस प्रतिबंध लगा सकता है। उन्होंने बताया कि अमेरिका ने भारत को पहले ही चेतावनी दी थी। लेकिन उसके बावजूद भी भारत ने रूस के साथ मिसाइल सौदा किया।

जानकारी के लिए बता दें कि भारत और रूस के बीच अक्टूबर 2018 में एस 400 मिसाइल खरीदने का सौदा हुआ था। रूस के साथ 5 अरब डॉलर के सौदे पर दोनों देशों के बीच हस्ताक्षर हुए थे। अमेरिका ने इसको लेकर तब चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर भारत इस सौदे पर आगे बढ़ेगा। उसे अमेरिकी प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा।

पिछले साल, भारत ने मिसाइल प्रणालियों के लिए रूस को लगभग 800 मिलियन डॉलर के भुगतान की पहली किश्त दी। एस-400 को रूस की सबसे उन्नत लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल रक्षा प्रणाली के रूप में जाना जाता है। जहां आपने रूस की इन सैन्य बिक्री से धन प्राप्त करने की क्षमता को लागू करने और चिंता करने की बहुत मजबूत मांग देखी है, जिसका उपयोग पड़ोसी देशों की संप्रभुता को और कम करने के लिए किया जाएगा। 

Tags:    

Similar News