जापान में राजनाथ सिंह के सामने लगे 'वंदे मातरम' और 'भारत माता की जय' के नारे, देखें वीडियो
केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पाच दिवसीय जापान दौरे के बाद अब दक्षिण कोरिया के सिओल शहर पहुंच चुके हैं। लेकिन उनके जापान दौरे के दौरान का एक वीडियो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में उनका स्वागत 'वंदे मातरम', 'भारत माता की जय' के नारों के साथ हो रहा है।;
केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पाच दिवसीय जापान दौरे के बाद अब दक्षिण कोरिया के सिओल शहर पहुंच चुके हैं। लेकिन उनके जापान दौरे के दौरान का एक वीडियो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में उनका स्वागत वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारों के साथ हो रहा है।
WATCH: 'Jai Sri Ram', 'Vande Mataram' and 'Bharat Mata ki Jai' slogans raised as Defence Minister Rajnath Singh arrives in Tokyo,Japan (September 3) pic.twitter.com/OeN1cbz3t5
— ANI (@ANI) September 5, 2019
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सियोल में डिफेंस डायलॉग के विशेष सत्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि भारत ने कभी किसी देश पर पहले हमला नहीं किया। मगर हम अपनी सुरक्षा में मजबूत कदम उठाने में परहेज नहीं करेंगे। हमारा उद्देश्य हर हाल में देश की सुरक्षा मजबूत करना है। भारत की रक्षा कूटनीति इस रणनीति का मुख्य स्तंभ है।
उन्होंने कहा कि यदि हम सम्मान, संवाद, शांति, सहयोग और समृद्धि के विचारों पर काम करें तो हमें सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। हिंद प्रशांत क्षेत्र में जो देश आपसी सौहार्द के लिए काम कर रहे हैं, उन्हें हर देश में जाने के लिए अवसर उपलब्ध कराया जाना चाहिए। इसके अलावा समुद्री और हवाई क्षेत्र में पहुंचने का समान अधिकार दिया जाना चाहिए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App