Coronavirus: WHO ने चीन को दिया ग्रीन सिग्नल, वुहान लैब से नहीं जानवर के जरिए इंसानों में पहुंचा कोरोना वायरस

चीन के वुहान से पूरी दुनिया में फैली कोरोना महामारी को लेकर अब एक खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वायरस किसी जानवर के जरिए इंसानों में पहुंचा होगा। अभी तक पूरी रिपोर्ट भी जारी नहीं की गई है।;

Update: 2021-03-30 05:28 GMT

स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने एक रिपोर्ट जारी कर चीन को ग्रीन सिग्नल दे दिया है। चीन के वुहान से पूरी दुनिया में फैली कोरोना महामारी को लेकर अब एक खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वायरस किसी जानवर के जरिए इंसानों में पहुंचा होगा। ये वायरस वुहान की लैब से लीक नहीं हुआ। लेकिन अभी भी पूरी दुनिया सिर्फ चीन पर ही वायरस फैलाने का आरोप लगा रही है। जब से दुनिया में महामारी आई है, यह एक रहस्य है कि यह वायरस चमगादड़ से आया या मानव निर्मित हैं, जो वुहान की लैब से लीक किया गया।

विश्व स्वास्थ्य संगठन और चीन ने मिलकर संयुक्त रूप से किए गए अध्ययन की एक रिपोर्ट में कहा कि ये लैब से लीक नहीं हुआ है। ऐसा लगता है कि मनुष्यों में किसी अन्य जानवर के माध्यम से वायरस पहुंचा होगा। अभी तक पूरी रिपोर्ट भी जारी नहीं की गई है। इस पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या चीन अपने ऊपर लगने वाले सभी आरोपों को हटाने की कोशिश में लगा हुआ है।

रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि चमगादड़ या दूसरे जानवर से वायरस इंसानों में पहुंचा होगा। अभी तक की स्टडी में लैब से वायरस के फैलने का कोई सबूत नहीं मिला है। ऐसे में जानवरों के जरिए कोरोना वायरस के इंसानों में फैलने की गुंजाइश ज्यादा नजर आती है। चीन में सबसे पहले साल 2019 में कोरोना का मामला सामने आया था। जिसके बाद पूरी दुनिया में धीरे-धीरे यह वायरस फैलता गया।

चीन समेत विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस को फैलाने के सभी आरोपों को नकारा है। इस बीमारी से सबसे ज्यादा अमेरिका, भारत और ब्राजील प्रभावित हुए। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पूरी दुनिया में कोरोना के 127 मिलियन मामले सामने आ चुके हैं। वहीं अब तक 72.3 मिलियन लोग ठीक हो चुके हैं। 2.79 मिलियन लोगों की मौत हो चुकी है। 

Tags:    

Similar News