राजस्थान : बदमाशों में नहीं रहा प्रशासन का खौफ, पिछले 13 दिन में दो पुलिसकर्मियों की हत्या
26 जुलाई को टोंक में एक पुलिस कांस्टेबल की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। प्रदेश के टोंक जिले में हुई इस हत्या के 13 दिन पहले राजसमंद जिले के भीम थाने में हेड कांस्टेबल की हत्या कर दी गई थी। तीन दिन पहले अलवर में पुलिस पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायर किया था। पुलिस पर लगातार होते हमलों;
राजस्थान में अपराधियो क हौसले बुलंद है लोगों को लूटना, महिलाओं को छेड़ना और किसी को भी गोली मार देना आम बात हो गई पर पिछले दो हफ्तों में जो हुआ उसने सरकार को भी चिंतित कर दिया। जिन पुलिस वालों पर जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी है वही अब हिंसा का शिकार होकर मारे जा रहे हैं।
26 जुलाई को टोंक में एक पुलिस कांस्टेबल की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। प्रदेश के टोंक जिले में हुई इस हत्या के 13 दिन पहले राजसमंद जिले के भीम थाने में हेड कांस्टेबल की हत्या कर दी गई थी। तीन दिन पहले अलवर में पुलिस पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायर किया था।
लगातार पुलिसकर्मियों की हत्या और उनपर हो रहे हमले के बाद पूरा महकमा ही शोक और चिंता में डूब गया है। सिपाहियों की हत्या के बाद आलाधिकारी खुद को चौकन्ना करने की बात करते हैं पर कुछ दिनों बाद ही स्थिति पहले के जैसे हो जाती है।
फिलहाल सिपाही मुकेश चौधरी की हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की पर सफलता नहीं मिली। पुलिस के अनुसार जल्द ही आरोपी प्रशासन के गिरफ्त में होगे।
आंकड़ो की बात करें तो पिछले वर्ष प्रदेश के सीकर जिले में फतेहपुर कोतवाली के थानाप्रभारी और एक कांस्टेबल की गुंडों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। बदमाशों ने कोतवाल और कांस्टेबल का पीछा किया और मौका देखते ही गोली मार दी।
पिछले दिनों राजसमंद में हेड कांस्टेबल अब्दुल गनी की हत्या तो ऑन ड्यूटी हुई थी। वह जिस मामले की जांच कर रहे थे उसी से जुड़े आरोपियों ने उन्हें गोली मार दी थी। पुलिस पर लगातार होते हमले के बाद स्वयं राज्य सरकार भी चिंतित नजर आ रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App