राजस्थान: बोलीं वसुंधरा राजे, हर मोर्चे पर फेल गहलोत सरकार को दे देना चाहिए इस्तीफा
राजस्थान में लगातार हो रही सामूहिक बलात्कार की घटनाओं के कारण प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने भी सरकार को आड़े हाथ लेते हुए सीएम अशोक गहलोत से इस्तीफे की मांग की है।;
राजस्थान में लगातार हो रही सामूहिक बलात्कार की घटनाओं के कारण प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने भी सरकार को आड़े हाथ लेते हुए सीएम अशोक गहलोत से इस्तीफे की मांग की है।
वसुंधरा राजे ने प्रदेश के सीएम अशोक गहलोत की सरकार को नाकाम बताया। उन्होंने कहा कि थानागाजी गैंग रेप का मामला शांत भी नहीं हुआ और पाली में एक और गैंगरेप की घटना सामने आ गई। साथ ही राजे ने कहा कि प्रदेश में रोज 12 बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं।
हत्या व लूट की घटनाओं पर प्रशासन अंकुश लगाने में नाकाम साबित हुआ है। पिछले पांच महीने में राज्य में अपराध 26 प्रतिशत बढ़ गए हैं। राजे ने कांग्रेस के अन्दर मची कलह पर चुटकी लेते हुए कहा कि सरकार के मंत्री इस्तीफा दे रहे हैं और विधायक अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे हैं।
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा कि गहलोत जनता के साथ अपने मंत्री और विधायको का विश्वास खो चुके हैं, इसलिए उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। जब से कांग्रेस ने प्रदेश की सत्ता संभाली है प्रदेश में बेटियों के सात जुल्म सबसे ज्यादा बढ़ा है। अखबार के पहले पेज पर हर दिन बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App