जयपुर एयरपोर्ट पर सोमवार से शुरू होंगी उड़ानें, 13 शहरों के लिए जारी किया शेड्यूल

जयपुर एयरपोर्ट पर उड़ानें (flights) सोमवार से शुरू होने जा रही हैं। फिलहाल 13 शहरों के लिए सुविधा दी गई।;

Update: 2020-05-23 10:48 GMT

राजस्थान के जयपुर एयरपोर्ट में एक बार फिर से विमानों की हलचल शुरू होने जा रही है। करीब दो महीने बाद 25 मई यानी सोमवार से विमान अपनी उड़ान भरना शुरू कर देगा। हालांकि फिलहाल 21 फ्लाइट्स का संचालन किया गया है, जो 13 शहरों के लिए सुविधा मिलेगी।

जबकि लॉकडाउन से पहले 21 शहरों के लिए फ्लाइट्स का संचालन हो रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक अभी मुंबई, बेंगलुरु, दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता, हैदराबाद, पुणे, आगरा, सूरत, जालंधर, उदयपुर, अमृतर, गुवाहाटी और वाराणसी के लिए विमान उड़ान भरेंगे।

13 शहरों के लिए जारी फ्लाइट्स शेड्यूल

1. मुंबई : मुंबई के लिए  2 फ्लाइट होंगी। इंडिगो की फ्लाइट 6E-218 सुबह 6:40 बजे और स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-279 सुबह 8 बजे उड़ान भरेगी। 

2. बेंगलुरू : बेंगलुरू के लिए 3 फ्लाइट होंगी। इंडिगो की फ्लाइट 6E-839 सुबह 5:50 बजे, एयर एशिया की फ्लाइट I5-1721 सुबह 9:25 बजे तथा इंडिगो की फ्लाइट 6E-498 दोपहर 12:40 बजे उड़ान भरेगी।

3. दिल्ली : दिल्ली के लिए 4 फ्लाइट होंगी। इंडिगो की फ्लाइट 6E-203 दोपहर 12:30 बजे, एयर इंडिया की फ्लाइट AI-492 शाम 5 बजे, एयर इंडिया की फ्लाइट AI-9844 सुबह 10:45 बजे, एयर इंडिया की फ्लाइट AI-9644 रात 9:10 बजे उड़ान भरेगी।

Also Read-राजस्थान में 48 नए संक्रमित के साथ दो और मरीजों की मौत, 6 नए जिले बना कोरोना हॅाटस्पॉट

4. कोलकाता : कोलकाता के लिए इंडिगो की फ्लाइट 6E-6156 शाम 4:45 बजे जाएगी। 

5. हैदराबाद : हैदराबाद के लिए 2 फ्लाइट होंगी। एयर एशिया की फ्लाइट I5-1543 सुबह 11:50 बजे और इंडिगो की फ्लाइट 6E-471 शाम 8:05 बजे उड़ान भरेगी।

6. पुणे : पुणे के लिए भी 2 फ्लाइट होंगी। एयर एशिया की फ्लाइट I5-1427 शाम 5:15 बजे तथा स्पाइस जेट की फ्लाइट SG-6636 शाम 4:35 बजे उड़ान भरेगी।

7. आगरा: आगरा के लिए  एयर इंडिया की फ्लाइट AI-9687 सुबह 7:35 बजे जाएगी।

8. सूरत: सूरत के लिए स्पाइस जेट फ्लाइट SG-2763 सुबह 5:45 बजे जाएगी।

9. जालंधर: यहां के लिए स्पाइसजेट फ्लाइट SG-2750 सुबह 7:20 बजे जाएगी।

10. उदयपुर: उदयपुर के लिए स्पाइस जेट फ्लाइट SG-6632 सुबह 10 बजे जाएगी।

11. अमृतसर: अमृतसर के लिए स्पाइस जेट फ्लाइट SG-3522 सुबह 11:45 बजे जाएगी।

12. गुवाहाटी: गुवाहाटी के लिए स्पाइसजेट फ्लाइट SG-448 दोपहर 2:20 बजे जाएगी।

13. वाराणसी: वाराणसी के लिए स्पाइसजेट फ्लाइट SG-2752 दोपहर 2:20 बजे जाएगी।

Tags:    

Similar News