Lok Sabha Election Result 2019 : राजस्थान पूर्व सीएम के बेटे ने दर्ज की विशाल जीत, बनाया ये नया रिकॉर्ड
लोकसभा चुनाव में भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज की। इस प्रचंड जीत में राजस्थान का अहम रोल रहा। भाजपा ने यहां पिछले चुनाव की तरह ही इसबार भी पूरे 25 की 25 सीटों पर जीत दर्ज की। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पुत्र दुष्यंत सिंह ने विशाल जीत दर्ज की है।;
लोकसभा चुनाव में भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज की। इस प्रचंड जीत में राजस्थान का अहम रोल रहा। भाजपा ने यहां पिछले चुनाव की तरह ही इसबार भी पूरे 25 की 25 सीटों पर जीत दर्ज की। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पुत्र दुष्यंत सिंह ने विशाल जीत दर्ज की है।
राजस्थान की झालावाड़-बारां लोकसभा सीट के जरिए चुनावी मैदान में उतरे। उनके सामने कांग्रेस ने प्रमोद शर्मा को उतारा। मतगणना के दौरान दुष्यंत सिंह हर राउंड में आगे रहे और आखिर में अपने प्रतिद्वदी को 4 लाख 53 हजार 928 वोटों से करारी शिकस्त दी। दुष्यंत को 887400 वोट मिले वहीं प्रमोद को 433472 वोट मिले।
साढ़े चार लाख वोटों से मिली जीत के बाद दुष्यंत ने अपनी मां व सूबे की मुख्यमंत्री वसुंधरा का भी रिकार्ड तोड़ दिया। जिन्होंने पहले के चुनाव में भारी अंतर से जीत दर्ज की थी। झालावाड़ की इस सीट पर भाजपा कांग्रेस के बीच सीधी लड़ाई थी। तीसरे नंबर पर यहां नोटा रहा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App