मौसम की जानकारी: राजस्थान में कड़ाके की सर्दी, प्रदेश में कई जगह घना कोहरा

मौसम की जानकारी: राजस्थान में कोहरे और शीतलहराें ने मौसम में ठंडक बढ़ा दी है। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।;

Update: 2020-01-22 04:39 GMT

मौसम की जानकारी (Mausam ki Jankari ): राजस्थान में ठंड जाने की नाम नहीं ले रही। आज (बुधवार) सुबह प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा देखने को मिला। कोहरा और शीतलहर ने प्रदेश के तापमान में गिरावट ला दी है। मंगलवार को जयपुर शहर की बात करें तो यहां तापमान 9.7 डिग्री दर्ज किया गया। इस साल की सर्दी ने पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस बार 1 दिसंबर से 21 जनवरी तक कड़ाके की ठंड महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी हवाओं ने मौसम में ठंडक पैदा कर दी है।

22 दिन पड़ी जोरों की ठंड

मौसम विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार 1 दिसंबर से 21 जनवरी तक 22 दिन ऐसे रहे, जिसमे कड़ाके की ठंड पड़ी। 30 दिसंबर की बात करें तो तापमान ने पिछले 55 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा था। प्रदेश में सबसे ज्यादा सर्दी 26 से 31 दिसंबर तक रही। जयपुर में 16 दिसंबर से 10 जनवरी के बीच तापमान में भारी गिरावट महसूस की गई। इन दिनों में तापमान 1.0 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया।

जयपुर में आज सुबह 9 बजे 16 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार यहां अगले कुछ दिनों में मौसम साफ होने की उम्मीद है। 23 जनवरी से 27 जनवरी तक तापमान में थोडी बढोतरी दर्ज की जाएगी।

जयपुर में अगले कुछ के मौसम का हाल

तारीकन्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)मौसम का हाल
23 जनवरी7.022.0मौसम साफ
24 जनवरी6.023.0कोहरे की संभावना
25 जनवरी6.023.0मौसम साफ
26 जनवरी8.023.0मौसम साफ
27 जनवरी8.023.0मौसम साफ



Tags:    

Similar News