कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर लगे कयास पर जल्द लग सकता है विराम, इन्हें दी जा सकती है पार्टी की कमान
लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस में बदलाव के संकेत मिलने शुरू हो चुके थे। स्वयं पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि वह पार्टी अध्यक्ष के पद पर नहीं रहना चाहते। उनके इस बयान के बाद कहा गया था कि जब तक पार्टी कोई अध्यक्ष नहीं खोज लेती तब तक आप पद पर बने रहिए।;
लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस में बदलाव के संकेत मिलने शुरू हो चुके थे। स्वयं पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि वह पार्टी अध्यक्ष के पद पर नहीं रहना चाहते। उनके इस बयान के बाद कहा गया था कि जब तक पार्टी कोई अध्यक्ष नहीं खोज लेती तब तक आप पद पर बने रहिए।
फिलहाल कांग्रेस की खोज पूरी होती दिख रही है और जल्द ही अध्यक्ष पद को लेकर कयासों पर विराम लग जाएगा। खबर है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पार्टी ने अपना अगला अध्यक्ष चुना है। सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक जल्द ही पार्टी इसकी औपचारिक घोषणा करने वाली है।
अध्यक्ष को लेकर राहुल गांधी ने अपने नाम के साथ अपनी बहन व पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने के विचारों को खारिज कर दिया। उनका कहना साफ है कि पार्टी का अध्यक्ष गैर गांधी परिवार से हो।
गैर गांधी परिवार से होने के पीछे का कारण यह भी है कि इस चुनाव में पीएम मोदी ने कांग्रेस को वशंवाद के मुद्दे पर जमकर घेरा, भाजपा को इसका फायदा भी हुआ और पार्टी ने प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाई। अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद राहुल गांधी बिना किसी पद के देशभर में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। संगठन को मजबूत करने के जितने प्रयास किए जा सकते हैं वह करने की कोशिश करेंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App