राजस्थान सरकार ने महिलाओं को दिया तोहफा, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोडवेज बस में मुफ्त करेंगी यात्रा
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, हर साल की तरह, इस साल भी महिलाएं रोडवेज बसों से मुफ्त यात्रा करेंगी। जानें किस शहर में महिला मुफ्त में यात्रा कर पाएगी।;
राजस्थान सरकार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस यानी 8 मार्च को महिलाओं के लिए एक बड़ा तोहफा लेकर आई है। हर साल की तरह इस साल भी महिलाएं रोडवेज बसों से मुफ्त में यात्रा करेंगी। इस मुफ्त यात्रा का लाभ केवल राजस्थान की सीमाओं के भीतर ही मिलेगा। इसके लिए टिकट भी काटा जाएगा। लेकिन टिकट पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
प्रशासन ने इस मुफ्त यात्रा के लिए बुकिंग की व्यवस्था पहले ही कर दी है। ताकि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को मुफ्त यात्रा करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। बीकानेर आगरा से चलने वाली सभी एक्सप्रेस और सामान्य बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।
सूत्रों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर, सुबह 7:15 बजे से महिलाओं के लिए बीकानेर आगरा के लिए 9 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इसके अलावा जयपुर के लिए 8 मार्च को सुबह 5:30 और 8:45 बजे, रामदेवरा के लिए सुबह 8 बजे, सरदारशहर के लिए सुबह 6 बजे, गंगानगर के लिए सुबह 6 और 8 बजे अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।
बता दें कि महिलाओं को एसी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा नहीं दी जाएगी। साथ ही वॉल्वो बसों में भी यह सुविधा नहीं दी जाएगी। आगरा प्रबंधक ने बताया कि 7 मार्च को रात 12 बजे से ही मुफ्त यात्रा की सेवा शुरू कर दी जाएगी, जो 8 मार्च रात 12 बजे तक चलेगी।