पाकिस्तान की हार से तिलमिलाए रमीज राजा, सवाल पूछने पर इंडियन जर्नलिस्ट से की बदसलूकी

एशिया कप 2022 के फाइनल में पाकिस्तान की हार के बाद PCB चेयरमैन रमीज राजा को पत्रकारों ने घेर लिया।इसी दौरान भारतीय पत्रकार ने उनके सामने अपना सवाल रखा। जिसे वह तिलमिला गए;

Update: 2022-09-12 07:40 GMT

श्रीलंका ने पाकिस्तान (SL defeated Pak) को एक रोमांचक फाइनल मुकाबले (thrilling final match) में 23 रनों से हराकर एशिया कप-2022 का खिताब जीत लिया है। इस मैच को देखने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) चीफ रमीज राजा (Rameez Raja)भी पहुंचे थे। इसके अलावा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष सौरव गांगुली भी इस दौरान स्टेडियम में मौजूद नजर आए। पाकिस्तान की हार के बाद रमीज राजा का गुस्सा एक इंडियन जर्नलिस्ट (Indian journalist) पर निकला, जिसका उन्होंने फोन तक छीन लिया

पाकिस्तान की हार तिलमिलाए रमीज राजा

दरअसल एशिया कप 2022 के (Asia Cup 2022) फाइनल में मिली पाकिस्तान की हार के बाद PCB चेयरमैन रमीज राजा (Rameez Raja) को पत्रकारों ने घेर लिया। इसी दौरान भारतीय पत्रकार ने उनके सामने अपना सवाल रखा। उसने पूछा कि पाक टीम की हार से आवाम नाखुश होगी, आप क्या संदेश देना चाहेंगे? बस इतना सुनते ही रमीज राजा तिलमिला से गए। मानों सवाल नहीं क्या पूछ लिया हो। रमीज ने जवाब में कहा, 'आप इंडिया से होंगे? आप तो बड़े खुश होंगें।' इसके बाद रमीज आगे आए और इंडियन जर्नलिस्ट (Indian journalist')का फोन छीन लिया। नीचे आप इस इस वीडियो में देख सकते हैं। रामिर राजा में कितने गुस्से में हैं। बता दें कि इंडियन जर्नलिस्ट ने खुद इसका पूरा वीडियो ट्वीट किया है।



पीसीबी अध्यक्ष के तौर पर उन्हें जवाब देना चाहिए था

गौरतलब है कि पीसीबी अध्यक्ष (PCB chairman) के तौर पर उन्हें भारतीय पत्रकार के (Indian journalist) सवाल का जवाब देना चाहिए था। इसके अलावा क्रोध सबसे बुरी चीज है। क्रोध में व्यक्ति अपने आप पर नियंत्रण नहीं रखता। मनुष्य नहीं जानता कि वह क्रोध में क्या कर रहा है। क्रोध में मनुष्य बहुत बड़ी भूल करता है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन रमीज राजा (Rameez Raja)ने भी ऐसी ही गलती की।

Tags:    

Similar News