National Sports Awards: राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 की घोषणा, शमी समेत 26 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड और दो को खेल रत्न
National Sports Awards 2023: खेल मंत्रालय ने आज बुधवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 की घोषणा की। इसमें मेजर ध्यानचंद खेल रत्न, अर्जुन अवॉर्ड, द्रोणाचार्य, ध्यानचंद और मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी 2023 के लिए कुल 42 लोगों को सम्मानित किया जाएगा।;
National Sports Awards 2023: खेल मंत्रालय ने आज बुधवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 की घोषणा की। पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों को 9 जनवरी, 2024 को राष्ट्रपति भवन में एक विशेष रूप से आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसमें मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2023, अर्जुन अवॉर्ड, द्रोणाचार्य पुरस्कार, ध्यानचंद पुरस्कार 2023 और मौलाना अबुल कलाम आजाद (MAKA) ट्रॉफी 2023 के लिए कुल 42 लोगों को सम्मानित किया जाएगा, जिसमें खिलाड़ी, कोच और कई संस्था को शामिल किया गया है।
इस दौरान चिराग चन्द्रशेखर शेट्टी और रंकीरेड्डी सात्विक साई राज को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही ललित कुमार, आरबी रमेश, महावीर प्रसाद सैनी, शिवेन्द्र सिंह और गणेश प्रभाकर देवरुखकर को द्रोणाचार्य पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, आजीवन श्रेणी के लिए जसकीरत सिंह ग्रेवाल, भास्करन ई और जयन्त कुमार पुसीलाल का नाम शामिल है।
मौलाना अबुल कलाम आजाद (MAKA) ट्रॉफी 2023 के लिए गुरु नानक देव विश्वविद्यालय (अमृतसर), लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (पंजाब) और कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय (कुरूक्षेत्र) को चुना गया है। वहीं, खेल और खेलों में आजीवन उपलब्धि के लिए ध्यानचंद पुरस्कार 2023 के लिए मंजूषा कंवर, विनीत कुमार शर्मा और कविता सेल्वराज का नाम शामिल किया गया है।
खेल मंत्रालय के मुताबिक, 26 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों का चयन उस साल उनके प्रदर्शन को देखकर किया जाता है। खेल विभाग उनके नाम की सिफारिश करती है। अलग-अलग समितियों की सिफारिशों के आधार पर और पूरी जांच पड़ताल के बाद सरकार ने इन सभी खिलाड़ियों, कोचों और संस्थाओं को अवॉर्ड के लिए चुना है।
इन खिलाड़ियों को मिलेग अर्जुन अवॉर्ड
ओजस प्रवीण देवताले, तीरंदाजी
अदिति गोपीचंद स्वामी, तीरंदाजी
श्रीशंकर एम, व्यायाम
पारुल चौधरी, व्यायाम
मोहम्मद हुसामुद्दीन, मुक्केबाजी
आर वैशाली, शतरंज
मोहम्मद शमी, क्रिकेट
अनुष अग्रवाल, घुड़सवार
दिव्यकृति सिंह, घुड़सवारी ड्रेसेज
दीक्षा डागर, गोल्फ
कृष्ण बहादुर पाठक, हॉकी
पुखरामबम सुशीला चानू, हॉकी
पवन कुमार, कबड्डी
रितु नेगी, कबड्डी
नसरीन, खो-खो
पिंकी, लॉन कटोरे
ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, शूटिंग
ईशा सिंह, शूटिंग
हरिंदर पाल सिंह संधू, स्क्वाश
अयहिका मुखर्जी, टेबल टेनिस
सुनील कुमार, कुश्ती
एंटीम, कुश्ती
नाओरेम रोशिबिना देवी, वुशु
शीतल देवी, पैरा तीरंदाजी
इलूरी अजय कुमार रेड्डी, ब्लाइंड क्रिकेट
प्राची यादव, पैरा कैनोइंग
यह भी पढ़ें :- Jagdeep Dhankar: मिमिक्री विवाद पर पक रही सियासी खिचड़ी, लोकसभा चुनाव में रंग लाएगा 'जातियों' का तड़का