20 जुलाई से शुरू होगा FIFA Women's World Cup, भारत में ऐसे होगा लाइव स्ट्रीम
FIFA Women's World Cup: इस साल 20 जुलाई से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में विमेंस फीफा विश्वकप खेला जाएगा। दो बार की चैंपियन अमेरिका इस बार अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी। भारत में यहां देख सकेंगे मैच।;
FIFA Women's World Cup: खेल की दुनिया में सबसे बड़े आयोजन में से एक फीफा विश्व कप 2022 (FIFA World Cup 2022) (मेन्स) का फाइनल पिछले साल दिसंबर में फ्रांस और अर्जेंटीना (France Vs Argentina) के बीच खेला गया था। फाइनल के रोमांचक मुकाबले में लियोनेल मेसी (Lionel Messi) की अर्जेंटीना ने केलियन म्बापे (Kylian Mbappe) की फ्रांस को हराकर खिताब पर कब्जा किया था। तकरीबन आठ महीने पहले दुनिया पर चढ़ा फुटबॉल (Football) का बुखार एक बार फिर चढ़ने वाला है। इस बार 20 जुलाई से विमेंस फीफा विश्व कप (FIFA Women's World Cup) ऑस्ट्रेलियाई महाद्वीप (Australia Continent) में खेला जाएगा।
दो देशों के संयुक्त मेजबानी में होगा आयोजन
यह पहला मौका है, जब फीफा विश्व कप मेजबानी (Host) दो देश मिलकर करेंगे। फीफा विश्व कप आयोजन ऑस्ट्रेलिया (Australia) और न्यूजीलैंड (New Zealand) की संयुक्त मेजबानी में होगा। विमेंस फीफा विश्व कप के 9वें संस्करण में इस बार कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। विश्व कप का फाइनल मैच ऑस्ट्रेलिया के सिडनी (Sydney) में खेला जाएगा। फ्रांस (France) में आयोजित हुए 2019 के फीफा विश्व कप में अमेरिका (USA) ने जीत हासिल की था। संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) की टीम अमेरिका लगातार दो बार से चैंपियन है और इस बार अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी।
टीमों को 6 ग्रुप में बांटा
इस बार विश्व कप में 6 ग्रुप (Six Groups) में हैं। एक ग्रुप में चार टीमें हैं। ग्रुप को क्रमश: Group A, Group B, Group C, Group D, Group E, Group F, Group G, Group H के नाम बांटा गया है।
Group A | Group B | Group C | Group D | Group E | Group F | Group G | Group H |
न्यूजीलैंड | ऑस्ट्रेलिया | स्पेन | इंग्लैंड | अमेरिका | फ्रांस | स्वीडन | जर्मनी |
नॉर्वे | आयरलैंड गणराज्य | कोस्टा रिका | हैती | वियतनाम | जमैका | दक्षिण अफ्रीका | मोरक्को |
फिलीपींस | नाइजीरिया | जाम्बिया | डेनमार्क | नीदरलैंड | ब्राजील | इटली | कोलंबिया |
स्विट्जरलैंड | कनाडा | जापान | चीन | पुर्तगाल | पनामा | अर्जेंटीना | कोरिया गणराज्य |
अमेरिका ने जीते हैं सबसे अधिक खिताब
विश्व कप का आगाज न्यूजीलैंड और नार्वे (New Zealand vs Norway) के बीच 20 जुलाई से होगा। ग्रुप मैचों के बाद राउंड के मुकाबले खेले जाएंगे। ग्यारह अगस्त से क्वार्टर फाइनल (Quarter Final) के मैच खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल (Semi-Final) मैच 15 अगस्त और दूसरा सेमीफाइनल 16 अगस्त को खेला जाएगा। फाइनल मैच (Final Match) 20 अगस्त को खेला जाएगा। संयुक्त राज्य अमेरिका ने दो बार विमेंस फीफा विश्व कप जीतकर लिस्ट में टॉप पर है। वहीं, जर्मनी (Germany) की टीम दो बार और जापान (Japan) और नार्वे एक-एक बार ट्रॉफी जीत चुके हैं।
भारत में होगा लाइव स्ट्रीम
विमेंस फीफा विश्व कप के मैचों का भारत में लाइव स्ट्रीमिंग का अधिकार फैनकोड (Fancode) एप के पास है। भारत (India) में मोबाइल (Smartphone) में फैनकोड एक को इंस्टाल करके मैच को देखा जा सकता है। वहीं, टीवी पर लाइव स्ट्रीमिंग (Live Streaming) देखने के लिए स्मार्ट टीवी (Smart Tv) पर फैनकोड एप को इंस्टाल करके लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है।
ALSO READ: अपने 500वें मैच में Virat Kohli तोड़ेंगे Jacques Kallis का ये रिकॉर्ड