लगातार दूसरी बार ICC बेस्ट T20 महिला प्लेयर की दौड़ में स्मृति मंधाना शामिल, इनसे मिलेगी टक्कर
ICC Women’s Best T20 Cricketer 2022: आईसीसी ने साल 2022 में टी20 क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन करने वाली 4 महिला खिलाड़ियों को भी 'आईसीसी महिला टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022' अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया है। इसमें भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना का नाम भी शामिल किया गया है;
पुरुषों के साथ महिला क्रिकेट (Women's cricket) मैच भी हाल ही में अधिक रोमांचिक होते दिख रहे हैं। बीसीसीआई (BCCI) ने हाल ही में महिला क्रिकेटरों को पुरुषों के बराबर वेतन देने के फैसले की भी घोषणा की थी। महिला आईपीएल (Women's IPL) भी आगामी वर्ष में आयोजित किया जाएगा। इन सभी में आईसीसी ने साल 2022 में टी20 क्रिकेट (T20 cricket) में दमदार प्रदर्शन करने वाली 4 महिला खिलाड़ियों को भी 'आईसीसी महिला टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022' अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया है। इसमें भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना का नाम लिया गया है, साथ ही पाकिस्तान की निदा डार, न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन और ऑस्ट्रेलिया की ताहलिया मैक्ग्रा को भी नामित किया गया है।
यह चार महिला शामिल
जिन चारों महिला खिलाड़ियों (women players) को नॉमिनेट किया गया है, उनका साल भर में टी20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन रहा है। भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति की बात करें, तो उन्होंने 23 टी20 मैचों में 5 अर्धशतकों की मदद से 594 रन बनाए हैं। बता दें कि, पिछले साल की ICC महिला T20I क्रिकेटर (ICC Women's T20I Cricketer) ऑफ द ईयर भी स्मृति मंधाना ही चुनी गई थीं।
इसके अलावा पाकिस्तान की ऑलराउंडर (Pakistan's all-rounder) निदा डार को भी नॉमिनेट किया गया है। उन्होंने इस साल 16 मैचों में 396 रन बनाए। साथ ही, 15 विकेट भी चटकाए। इसके अलावा न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन ने भी 14 टी20 मैच खेले। इसमें उन्होंने 389 रन बनाए और 13 विकेट अपने नाम किए। ऑस्ट्रेलिया की ताहलिया मैक्ग्रा ने भी 16 मैचों में 13 विकेट लेकर 435 रन बनाए हैं।
पुरुषों में किसे मिला नॉमिनेशन?
साल 2022 में कई टी20 टूर्नामेंट (T20 tournaments) हुए। इनमें कई खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन दिखाया, लेकिन इन सभी में से 4 क्रिकेटरों (4 cricketers) को 'आईसीसी मेन्स टी20आई क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022' के अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है। इन चारों में एक भारतीय खिलाड़ी का नाम सूर्यकुमार यादव है, जो इस समय टी-20 बल्लेबाजों (T20 batsmen) की सूची में शीर्ष पर हैं। सूर्या के अलावा पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान, इंग्लैंड के सैम कुर्रन और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा को भी नामांकित किया गया है।