रेसलिंग एसोसिएशन का बड़ा फैसला, दुनियाभर में खेला जाएगा हरियाणा का ये खेल, जानें इसका पूरा इतिहास

कुश्ती खेल का नाम आते ही जुंबा पर सबसे पहले हरियाणा का नाम आता है। कुश्ती की शुरुआत ही हरियाणा से हुई थी और आज यह खेल अब देश-विदेशों में लोकप्रिय हो रहा है।;

Update: 2023-01-28 13:48 GMT

कुश्ती खेल का नाम आते ही जुंबा पर सबसे पहले हरियाणा का नाम आता है। कुश्ती की शुरुआत ही हरियाणा से हुई थी और आज यह खेल अब देश-विदेशों में खेला जा रहा है। कुश्ती ने खेल और खिलाड़ियों ने हरियाणा और भारत को एक नई पहचान दिलाई। इस कड़ी में मिट्टी में कुश्ती खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ इंडियन स्टाइल रेसलिंग (World Federation of Indian Style Wrestling) और यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग एसोसिएशन (United World Wrestling Association) के बीच एक समझौता (agreement) हुआ है, जिसके तहत UWW दुनिया भर में पारंपरिक कुश्ती शैली को बढ़ावा देगी। यानी अब दुनिया भर के 189 देशों में भारतीय शैली की कुश्ती खेली जाएगी। यह जानकारी इंडियन स्टाइल रेसलिंग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नफे सिंह राठी (Nafe Singh Rathi) ने दी है।


नफे सिंह राठी ने बताया

नफे सिंह राठी ने बताया कि हाल ही में इंडियन स्टाइल रेसलिंग एसोसिएशन की ओर से हैदराबाद में हिंद केसरी खिताब (Hind Kesari title) और भार वर्ग की नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था, जिसमें युनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग एसोसिएशन की अध्यक्ष व ब्यूरो सदस्य रोडिका यक्षी व इंडियन स्टाइल रेसलिंग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते नफे सिंह राठी ने एमओयू साइन किया है। UWW दुनिया भर में पारंपरिक खेती शैली का एक हिस्सा है। वह दुनिया भर में भारतीय शैली की कुश्ती को बढ़ावा देंगे। अब मिट्टी पर खेली जाने वाली भारतीय शैली की कुश्ती विश्व के 189 देशों में खेली जाएगी। राठी का कहना है कि कुश्ती दुनिया का सबसे पुराना खेल है। इसे महाभारत काल में मल्लयुद्ध के नाम से जाना जाना चाहता था। वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ इंडियन स्टाइल रेसलिंग 1958 से लगातार इवेंट आयोजित कर रहा है।

बृजभूषण शरण सिंह को लेकर भी कही यह बात

उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games) से कुश्ती को बाहर किए जाने की भी निंदा की। राठी का कहना है कि सरकार को कुश्ती को राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल करने के प्रयास करने चाहिए। इतना ही नहीं नफे सिंह राठी ने भारतीय कुश्ती महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) पर महिला खिलाड़ियों द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोपों पर भी अपना बयान दिया। उनका कहना है कि गंभीर आरोपों का सामना करने के बाद बृजभूषण को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए था। उनका यह अड़ियल रवैया ठीक नहीं है। राठी का यह भी कहना है कि खिलाड़ियों के प्रदर्शन के दौरान वह यहां मौजूद नहीं थे। नहीं तो वह धरना स्थल पर जाकर खिलाड़ियों को अपना समर्थन (support to the players) देते।

कुश्ती का इतिहास

भारत में कुश्ती का इतिहास बहुत पुराना है। हिंदू पौराणिक कथाओं में भी कुश्ती या मल्ल युद्ध का उल्लेख मिलता है। लेकिन पिछले कुछ सालों में कुश्ती के खेल में कई बड़े बदलाव हुए हैं। मिट्टी पर कुश्ती की जगह अब सिंथेटिक कपड़े से बने मैट ने ले ली है। लेकिन कुश्ती के अखाड़े से जुड़े लोगों का मानना है कि असली कुश्ती मिट्टी के बने अखाड़े पर ही होती है, क्योंकि अखाड़े की मिट्टी में जादू होता है। इसलिए भारत के गांवों में आज भी मिट्टी में कुश्ती के दंगल करवाए जाते हैं।



Tags:    

Similar News