National Sports Awards 2022: खेल पुरस्कारों का हुआ ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिलेगा कौन सा सम्मान

National Sports Awards 2022 Winners: नेशनल खेल पुरस्कार 2022 (National Sports Awards 2022) के लिए खिलाड़ियों और कोच के नामों का ऐलान हो चुका है। स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार (Major Dhyan Chand Khel) के लिए चुना गया है। पढ़िये पूरी सूची...;

Update: 2022-11-15 07:18 GMT

नेशनल खेल पुरस्कार 2022 (National Sports Awards 2022) के लिए खिलाड़ियों और कोच के नामों का ऐलान हो चुका है। स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार (Major Dhyan Chand Khel) के लिए चुना गया है। अर्जुन अवॉर्ड के लिए 25 खिलाड़ियों को चुना गया है। सात कोच द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित होंगे। वहीं, चार खिलाड़ी ध्यानचंद अवॉर्ड से सम्मानित किए जाएंगे। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) 30 नवंबर को सभी खिलाड़ियों और कोच (players and coaches) को ये पुरस्कार देंगी।

कॉमनवेल्थ गेम्स में अचंत शरत ने किया शानदार प्रदर्शन

मेजर ध्यानचंद खेल पुरस्कार (Major Dhyan Chand Khel Award) हासिल करने वाले अचंत शरत कमल कई सालों से टेबल टेनिस में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। इस साल कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games) में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। अचंत शरत कमल ने इस साल राष्ट्रमंडल खेलों में तीन स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया था। इसके बाद उन्हें इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। शरत के नाम राष्ट्रमंडल खेलों में कुल सात स्वर्ण, तीन रजत और तीन ब्रॉन्ज पदक (bronze medals) हैं। एशियाई खेलों और एशियन चैंपियनशिप में उन्होंने दो-दो ब्रॉन्ज जीते हैं। बता दें कि शरत कमल खेल रत्न (Khel Ratna) पाने वाले दूसरे टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं। उनसे पहले मनिका बत्रा को यह पुरस्कार दिया जा चुका है।

इन सबको मिलेगा पुरस्कार-

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार : अचंता शरत कमल

अर्जुन पुरस्कार : सीमा पूनिया (एथलेटिक्स), एल्डौस पॉल (एथलेटिक्स), अविनाश साबले (एथलेटिक्स), लक्ष्य सेन (बैडमिंटन), एच एस प्रणय (बैडमिंटन), अमित (मुक्केबाजी), निकहत जरीन (मुक्केबाजी), भक्ति कुलकर्णी (शतरंज), आर प्रज्ञानानंदा (शतरंज), दीप ग्रेस इक्का (हॉकी), सुशीला देवी (जूडो), साक्षी कुमारी (कबड्डी), नयन मोनी सैकिया (लॉनबॉल), सागर ओव्हालकर (मलखम्ब), इलावेनिल वालारिवान (निशानेबाजी), ओमप्रकाश मिठारवाल (निशानेबाजी), श्रीजा अकुला (टेबल टेनिस), विकास ठाकुर (भारोत्तोलन), अंशु (कुश्ती), सरिता (कुश्ती), परवीन (वुशू), मानसी जोशी (पैरा बैडमिंटन), तरूण ढिल्लो (पैरा बैडमिंटन), स्वप्निल पाटिल (पैरा तैराकी), जर्लिन अनिका जे (बधिर बैडमिंटन)

द्रोणाचार्य पुरस्कार (नियमित श्रेणी में कोचों के लिए) : जीवनजोत सिंह तेजा (तीरंदाजी), मोहम्मद अली कमर (मुक्केबाजी), सुमा शिरूर (पैरा निशानेबाजी) और सुजीत मान (कुश्ती)

लाइफटाइम श्रेणी : दिनेश लाड (क्रिकेट), बिमल घोष (फुटबॉल), राज सिंह (कुश्ती)

ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार : अश्विनी अकुंजी (एथलेटिक्स), धरमवीर सिंह (हॉकी), बी सी सुरेश (कबड्डी), नीर बहादुर गुरंग (पैरा एथलेटिक्स)

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार : ट्रांस स्टेडिया इंटरप्राइजेस प्राइवेट लिमिटेड, कलिंगा सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, लद्दाख स्की और स्नोबोर्ड संघ

मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी : गुरूनानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर। 

Tags:    

Similar News