Asian Games 2023: भारत ने जीता पहला गोल्ड, एयर राइफल टीम ने बनाया World Record

भारत की पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम ने मौजूदा एशियाई खेलों 2023 में देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता है। यह उपलब्धि रुद्राक्ष बालासाहेब पाटिल, दिव्यांश सिंह पंवार और ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर ने दिलाई।;

Update: 2023-09-25 04:14 GMT

Asian Games 2023: चीन में खेले जा रहे एशियन गेम्स में रविवार को भारतीय दल ने शानदार शुरुआत की है। जहां भारतीय दल ने रविवार को तीन रजत पदक जीते। वहीं आज यानी 25 सितंबर को भारतीय दल ने गोल्ड अपने नाम कर लिया है। भारत को यह उपलब्धि रुद्राक्ष बालासाहेब पाटिल, दिव्यांश सिंह पंवार और ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर ने दिलाई है। तीनों ने भारतीय शूटिंग में ना केवल स्वर्ण पदक अपने नाम किया बल्कि विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। इस तिकड़ी ने व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन राउंड में कुल 1893.7 अंक हासिल किए। वहीं दक्षिण कोरिया 1890.1 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि चीन 1888.2 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

भारतीय दल का प्रदर्शन

क्वालिफिकेशन  में तीसरे स्थान पर रहे रुद्राक्ष ने टीम के लिए 631.6 अंक बनाए। भारत के लिए ऐश्वर्या ने 631.6 अंक जबकि दिव्यांश ने 629.6 अंक हासिल किये। हालांकि, एशियाई खेलों के नियमों के अनुसार, प्रत्येक देश से केवल दो प्रतिभागी ही फाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकते हैं, यही कारण है कि रुद्राक्ष और ऐश्वर्या फाइनल में पहुंच गए, जबकि दिव्यांश चूक गए। पहली श्रृंखला में भारतीय निशानेबाजों की थोड़ी सी गिरावट देखी गई, जिसमें रुद्राक्ष और दिव्यांश ने 104.8 अंक बनाए, जबकि ऐश्वर्या ने 104.1 अंक बनाए। हालांकि, उन्होंने जल्द ही अपनी स्थिति वापस पा ली और बाद की सीरीज में अपने स्कोर में लगातार सुधार किया। इसके बाद छठी सीरीज तक, टीम ने प्रभावशाली 1893.7 अंक हासिल करके विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

इसलिए महत्वपूर्ण है यह जीत

यह जीत इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि एशियाई खेलों 2023 में भारत ने पहला स्वर्ण पदक जीता। एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। पहले दिन भारत ने पांच पदक - तीन रजत पदक और दो कांस्य पदक अपने नाम किए। महिला खिलाड़ियों ने 10 मीटर एयर राइफल टीम, जिसमें आशी चौकसे, मेहुली घोष और रमिता जिंदल शामिल थीं। जिन्होंने भारत को ये पदक दिलाए। 

Also Read: Asian Games 2023: फाइनल में पहुंची भारतीय महिला टीम, मंगलवार को गोल्ड के लिए भिड़ेगी 

Tags:    

Similar News