Asian Games 2023: एशियन गेम्स में भारत ने रचा इतिहास, छुआ 100 पदकों का आंकड़ा, पीएम मोदी ने दी बधाई

Asian Games 2023: भारत ने एशियन गेम्स 2023 में इतिहास रच दिया है। खेलो में 100 पदक हासिल किए हैं। भारतीय तीरंदाजी और महिला कबड्डी टीम ने लगातार तीन स्वर्ण पदक जीतकर 100 के आकड़ें को छुआ है। पीएम मोदी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है।;

Update: 2023-10-07 04:42 GMT

Hangzhou Asian Games 2023: 7 अक्टूबर 2023 भारतीय खेल के इतिहास में हमेशा एक यादगार दिन बना रहेगा। भारत ने एशियन गेम्स 2023 में इतिहास रच दिया है। उसने 100 मेडल जीत लिए हैं। भारत ने पहला पदक 24 सितंबर को जीता था और उसके बाद से जीत का सिलसिला जारी है। एशियन गेम्स (Asian Games) में भारत ने अब तक 25 गोल्ड मेडल, 35 रजत और 40 कांस्य जीत लिए हैं। महिला कबड्डी टीम ने फाइनल में चीनी ताइपे को हराकर 100वां मेडल दिलाया। भारत के एशियन गेम्स में 100 पदक जीतने के बाद पीएम मोदी (PM Modi) ने सभी को बधाई दी है।

कबड्डी में गोल्ड

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने 2018 के बाद अब स्वर्ण पदक वापस ले लिया है। भारतीय महिला टीम ने पहले हाफ की मजबूत शुरुआत करते हुए 5 अंकों की बढ़त (14-9) ले ली। मैच के दूसरे भाग में चीनी ताइपे ने अविश्वसनीय वापसी करते हुए भारत को वापस पकड़ लिया और मैच के अंत तक उनके साथ रहा। ताइपे की टीम ने एक समय पर सभी भारतीय खिलाड़ियों को कोर्ट से बाहर कर दिया और मुकाबले में 2 ज्यादा अंक जीते। हालांकि, भारत ने खुद को मजबूत किया और अंत में 26-25 से जीत हासिल की।

भारतीय तीरंदाजों का स्वर्ण पर निशाना

भारत ने आर्चरी में सुबह दो गोल्ड मेडल जीते। इतना ही नहीं, एक सिल्वर मेडल को भी अपने नाम किया। ओजस ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए अभिषेक वर्मा को 149-147 से हराया। ओजस ने इस जीत के साथ गोल्ड जीता। वहीं अभिषेक को सिल्वर मेडल मिला। इससे पहले ज्योति वेन्नन ने भारत गोल्ड दिलाया था।

पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने शनिवार को चीन के हांगझू में एशियाई खेलों में ऐतिहासिक 100 पदक जीतने पर भारत के प्रदर्शन की सराहना की। भारत का नाम रोशन करने वाले एथलीटों को बधाई देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि खेलों में उनका प्रदर्शन विस्मयकारी था। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि एशियाई खेलों में भारत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि। भारत के लोग इस बात से रोमांचित हैं कि हम 100 पदकों की एक उल्लेखनीय उपलब्धि तक पहुंच गए हैं। मैं सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देता हूं, जिनकी वजह से आज देश गौरवान्वित हुआ है।

Tags:    

Similar News