हॉकी प्लेयर मनदीप सिंह के शरीर में ऑक्सीजन लेवल गिरा, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती

Mandeep singh Corona Positive : भारतीय हॉकी टीम के स्ट्राइकर खिलाड़ी मनदीप सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अब मनदीप सिंह को हॉस्पिटल में शिफ्ट करना पड़ा है। मनदीप सिंह के ब्लड में ऑक्सीजन लेवल गिरने के कारण उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा है।;

Update: 2020-08-11 06:40 GMT

भारतीय हॉकी टीम के स्ट्राइकर प्लेयर मनदीप सिंह को हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है, उनके ब्लड में ऑक्सीजन लेवल गिरने के कारण उन्हें बैंगलोर स्थित हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है।

इससे पहले कल भारतीय हॉकी टीम के स्ट्राइकर खिलाड़ी मनदीप सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। स्ट्राइकर मनदीप सिंह एसिंप्टोमेटिक है, एसिंप्टोमेटिक मतलब उनमे कोरोना से जुड़े लक्षण नहीं है।

उसके बाद उन्हें डॉक्टर्स की निगरानी में अलग कर लिया गया था, मनदीप सिंह के साथ 6 हॉकी प्लेयर्स की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह भी कोरोना पॉजिटिव हुए थे, इसके बाद सभी को सेल्फ आइसोलेशन में रखा है। 

Also Read - इस रिकॉर्ड को बनाने वाले शेन वार्न पहले गेंदबाज, कुंबले और मुरलीधरन रह गए थे पीछे

टोक्यो ओलिंपिक की तैयारियां कर रही है भारतीय पुरुष हॉकी टीम

आपको बता दें कि बैंगलोर स्थित साई (स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) सेण्टर में भारतीय हॉकी टीम का अभ्यास शिविर लगने वाला है, जिससे पहले सभी खिलाड़ियों की कोरोना जांच की जा रही है। भारतीय हॉकी टीम ने आगामी ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई किया है, और इसी के लिए टीम तैयारियों में जुटी हुई है। 

Tags:    

Similar News