Paralympics Tokyo 2020: हरविंदर सिंह ने तीरंदाजी में भारत को दिलाया पहला मेडल, शूटऑफ में कोरियाई खिलाड़ी को दी करारी शिकस्त
Paralympics Tokyo 2020: पैरालंपिक के इतिहास में पहली बार तीरंदाजी में भारतीय खिलाड़ी हरविंदर सिंह ने पहला ब्रॉन्ज मेडल (Indian player Harvinder Singh won the first bronze medal) जीतकर इतिहास रच दिया। अब तक भारत ने 13 मेडल जीते हैं।;
Paralympics Tokyo 2020: टोक्यो पैरालंपिक खेलों (Tokyo Paralympic Games) में भारतीय खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन जारी है। आज 8वें दिन भारत की झोली में कई मेडल आए। पैरालंपिक के इतिहास में पहली बार तीरंदाजी में भारतीय खिलाड़ी हरविंदर सिंह ने पहला ब्रॉन्ज मेडल (Indian player Harvinder Singh won the first bronze medal) जीतकर इतिहास रच दिया। अब तक भारत ने 13 मेडल जीते हैं, सिर्फ पैरालंपिक गेम्स के दौरान।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तीरंदाज हरविंदर सिंह ने मेंस आर्चेरी रिकर्व ओपन इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए कोरिया के किम मीन सू को हरा दिया और ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा कर लिया। हरविंदर सिंह ने 6-5 से मुकाबला जीता है। दोनों खिलाड़ी 5 सेट के खेल के बाद 5-5 की बराबरी पर पहुंच गए। इसके बाद शूट ऑफ शुरू हुआ, जिसमें हरविंदर ने बाजी मार ली। ऐसे पहली बार हुआ है, जब भारत ने पैरालंपिक गेम्स के इतिहास में तीरंदाजी में मेडल जीता हो।
इससे पहले टोक्यो पैरालंपिक में पैरा एथलीट प्रवीण कुमार ने हाई जंप में रजत पदक हासिल किया। भारत ने अभी तक इस पैरालंपिक खेल में 13 मेडल जीते हैं, जिसमें 2 गोल्ड, 6 ब्रॉन्ज और 5 सिल्वर मेडल अपने नाम किए हैं। इससे पहले साल 2016 में पैरालंपिक में भारत ने सिर्फ 6 पदक ही जीते थे, जिसमें दो 2 स्वर्ण समेत 4 पदक जीते थे।