Paralympics Tokyo 2020: पैरालंपिक में भारत ने जीता पहला गोल्ड, शूटिंग में अवनि लेखरा ने बनाया नया कीर्तिमान

टोक्यो पैरालंपिक में भारत की अवनि लेखरा ने शूटिंग में गोल्ड मेडल जीत कर इतिहास रच दिया है। अवनि ने महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल के क्लास एसएच 1 में 249.6 का स्कोर बनाया और पहला स्थान हासिल किया।;

Update: 2021-08-30 05:28 GMT

खेल। टोक्यो पैरालंपिक (Paralympics Tokyo 2020) में भारत की अवनि लेखरा (Avani Lekhara) ने शूटिंग में गोल्ड मेडल जीत कर इतिहास रच दिया है। अवनि ने महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल के क्लास एसएच 1 में 249.6 का स्कोर बनाया और पहला स्थान हासिल किया। वहीं पैरालंपिक के इतिहास में भारत का शूटिंग में अबतक का ये पहला पदक है।

इससे पहले सोमवार को ही योगेश कथुनिया ने डिस्कस थ्रो में सिल्वर पदक जीता। भारत की अवनि लेखरा ने इतिहास रचते हुए विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की और पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने चीन की झांग कुइपिंग को पीछे छोड़ते हुए ये उपलब्धि अपने नाम की। वहीं युक्रेन की इरियाना शेतनिक ने कांस्य पदक जीता।

इसके साथ ही अवनि पैरालंपिक में गोल्ड जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। भारत का निशानेबाजी में ये पहला पदक है।

वहीं अवनि की इस कामयाबी पर देश के प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट करके लिखा, "अविस्मरणीय प्रदर्शन अवनि लेखरा! कड़ी मेहनत की बदौलत गोल्ड जीतने पर बधाई। जिसकी आप हकदार भी थीं। निशानेबाजी के प्रति आपके जज्बे से आपने ऐसा संभव कर दिखाया। भारतीय खेलों के लिए ये एक विशेष पल है। भविष्य के लिए आपको शुभकामनाएं।"

Tags:    

Similar News