खेल रत्न और अर्जुन अवार्ड विजेता को बढ़कर मिलेगी इनामी राशि, आज किया जाएगा सम्मानित

रोहित शर्मा, विनेश फोगाट, मनिका बत्रा, पैरालंपियन मरियप्पन थांगावेलु और महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल को देश के सर्वोच्च खेल अवार्ड खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा, वहीं अर्जुन अवार्ड 2020 के लिए 27 खिलाड़ियों को नामित किया गया है। खेल रत्न पाने वाले खिलाड़ियों में क्रिकेटर इशांत शर्मा और दीप्ति शर्मा भी शामिल है।;

Update: 2020-08-29 04:18 GMT

आज मेजर ध्यान चंद जी की जयंती है, इस दिन को सम्पूर्ण देश में खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्रत्येक वर्ष इस दिन खेल रत्न अवार्ड, अर्जुन अवार्ड आदि के लिए नामित खिलाड़ियों को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष भी इन अवार्ड्स के लिए नामित खिलाड़ियों को अवार्ड से नवाजा जाएगा, लेकिन इस बार कोरोना की वजह से ये शो वर्चुअल होगा। खेल मंत्रालय ने इस बार खेल रत्न और अर्जुन अवार्ड के लिए इनामी राशि को बढ़ाया है।

खेल रत्न और अर्जुन अवार्ड के लिए इनामी राशि बढ़ी

खेल रत्न अवार्ड के लिए इनामी राशि को बढ़ाकर 25 लाख कर दिया गया है, वहीं पहले ये इनामी राशि साढ़े 7 लाख रूपये थी। अर्जुन अवार्ड के लिए भी इनामी राशि 5 लाख से बढाकर 15 लाख रूपये कर दिया गया है।

Also Read - CSK टीम का गेंदबाज और 12 स्टाफ मेंबर कोरोना पॉजिटिव, IPL से पहले मचा हड़कंप

इस बार क्रिकेटर रोहित शर्मा, विनेश फोगाट, मनिका बत्रा, पैरालंपियन मरियप्पन थांगावेलु और महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल को देश के सर्वोच्च खेल अवार्ड खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा, वहीं अर्जुन अवार्ड 2020 के लिए 27 खिलाड़ियों को नामित किया गया है। खेल रत्न पाने वाले खिलाड़ियों में क्रिकेटर इशांत शर्मा और दीप्ति शर्मा भी शामिल है।

Tags:    

Similar News