Tokyo Olympics में शानदार प्रदर्शन करने वाले हॉकी खिलाड़ियों को CM नवीन पटनायक ने किया सम्मानित
टोक्यो में इतिहास रचने वाली भारतीय महिला और पुरुष हॉकी टीम को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सम्मानित किया है। इन खिलाड़ियों में दीप ग्रेस एक्का, नमिता टोप्पो, बीरेंद्र लकड़ा और अमित रोहिदास भारतीय मौजूद थे।;
खेल। टोक्यो (Tokyo 2020) में इतिहास रचने वाली भारतीय महिला (Women's Hockey team) और पुरुष हॉकी टीम (Men's Hockey team) को ओडिशा (Odisha) के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (CM Naveen Patnaik) ने सम्मानित किया है। इन खिलाड़ियों में दीप ग्रेस एक्का (Deep Grace Ekka), नमिता टोप्पो (Namita Toppo), बीरेंद्र लाकड़ा (Birendra Lakra) और अमित रोहिदास (Amit Rohidas) भारतीय मौजूद थे। वहीं भुवनेश्वर (Bhubaneswar) के कलिंगा स्टेडियम (kalinga stadium) में ये सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इसके साथ ही भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्य खिलाड़ी बीरेंद्र लाकड़ा और अमित रोहिदास को मुख्यमंत्री ने 2.50 करोड़ रुपए नकद पुरस्कार के साथ राज्य पुलिस विभाग में डीएसपी (Deputy Superintendent of Police) के पद का प्रस्ताव पत्र भेंट किया। इस दौरान सीएम पटनायक ने देश के लिए कांस्य जीतने वाले पुरुष हॉकी खिलाड़ियों की सराहना भी की। वहीं महिला हॉकी खिलाड़ियों में नमिता टोप्पो और दीप ग्रेस एक्का को 50-50 लाख रुपए पुरस्कार के रूप में दिए गए।
इस दौरान सीएम पटनायक ने सभी खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि वह अपनी मेहनत को जारी रखें और देश को और अधिक सम्मान दिलाएं। इसके साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में पूरा सहयोग करने का भरोसा दिलाया है।
बता दें कि कलिंगा स्टेडियम हॉकी का ग्लोबल हब है जहां पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप का अगली सीरीज इसी मैदान पर खेली जाएगी। साथ ही हॉकी खिलाड़ियों ने भी सीएम पटनायक का धन्यवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नवीट पटनायक के समर्थन के कारण ही वह ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन कर सके। सीएम ने जो वादा किया था उसे उन्होंने पूरा किया। इस दौरान पुरुष और महिला टीम की सदस्यों ने सीएम पटनायक को सभी खिलाड़ियों के साइन की हुई जर्सी दी।