World Archery Championship 2025: इस शहर को हराकर ग्वांगजू ने हासिल की मेजबानी, 2025 में होगा आयोजन
इस मेजबानी के लिए मत डाले गए जिसमे ग्वांगजू ने 10 मत किया जबकि 1 मत मैड्रिड ने भी अपने नाम किया। रविवार को वर्ल्ड आर्चरी ने अपने बयान में कहा, आगामी 2025 में होने वाली तीरंदाजी चैंपियनशिप का आयोजन दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू शहर में होगा।;
खेल। खेल। विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप का आयोजन साल 2025 में दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू शहर में किया जाएगा। स्विट्जरलैंड में हुई बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया। इस मेजबानी के लिए मत डाले गए जिसमे ग्वांगजू ने 10 मत किया जबकि 1 मत मैड्रिड ने भी अपने नाम किया। रविवार को वर्ल्ड आर्चरी ने अपने बयान में कहा, आगामी साल 2025 में होने वाली तीरंदाजी चैंपियनशिप का आयोजन दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू शहर में किया जाएगा।
दक्षिण कोरिया विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप की तीसरी बार करेगा मेजबानी
अगर दक्षिण कोरिया के इतिहास को उठा कर देखा जाए तो यह तीसरा मौका होगा जब यह देश विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप की मेजबानी फिर से करने जा रहा है। इससे पहले कोरियाई शहर सियोल ने साल 1985 में विश्व तीरंदाजी चैंपियन की मेजबानी की थी। वहीं, साल 2009 में उल्सान में आखिरी बार विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। वैसे अगर देखा जाए तो साउथ कोरिया का तीरंदाजी में विश्व स्तर पर पहले से ही दबदबा रहा है।
2015 में ग्वांगजू ने की थी मेजबानी
साल 2015 में ग्वांगजू ने तीरंदाजी प्रतियोगिताओं की मेजबानी की थी, चीन में चल रहे यात्रा रोक के चलते साल 2022 में हुंडई तीरंदाजी वर्ल्ड कप का आयोजन शंघाई की जगह ग्वांगजू में किया जाएगा।