Coronavirus: भारतीय मूल के खिलाड़ी की कोरोना के कारण मौत, पंजाब से लौटे थे बर्मिंघम
अमरिक सिंह इंडियन से बर्मिंघम 13 मार्च को आए थे। कुछ दिन स्वस्थ और ठीक रहने के बाद 12 अप्रैल को उनकी तबियत खराब हुई, जांच में उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 10 दिनों बाद 22 अप्रैल को अमरिक सिंह की मृत्यु हो गई।;
Coronavirus: भारतीय मूल के एथलिट अमरिक सिंह (89) की कोरोनावायरस (Coronavirus) की वजह से मौत हो गई, उनकी कोरोना रिपोर्ट 14 अप्रैल को पॉजिटिव आई थी। अमरिक सिंह की मौत बर्मिंघम में स्थित हॉस्पिटल में 22 अप्रैल को हुई थी।
खबरों के मुताबिक अमरिक सिंह ने मृत्यु से पहले वाहेगुरु को याद किया, और उनके मुख से निकला आखिरी शब्द वाहेगुरु था। अमरिक सिंह ग्लास्गो में रहते थे, और उन्हें अपनी जिंदगी में 600 से अधिक मेडल जीते थे।
भारत से लौटे थे अमरिक सिंह
अमरिक सिंह ने अपनी जिंदगी में 26 बार लंदन मैराथन में हिस्सा लिया था। खबरों के अनुसार अमरिक सिंह कुछ पिछले महीने पंजाब में उनके गांव आए हुए थे। यहां उन्होंने आंखों की जांच का एक शिविर लगाया है था, और यहां उन्होंने अपनी सेवाएं भी दी थी। विदेश से प्राप्त डोनेशन को भी अमरिक सिंह पंजाब के जालंधर स्थित अपने गांव के जरूरतमंद लोगों की मदद को दे देते थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमरिक इंडियन से बर्मिंघम 13 मार्च को आए थे। कुछ दिन स्वस्थ और ठीक रहने के बाद 12 अप्रैल को उनकी तबियत खराब हुई, जांच में उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 10 दिनों बाद 22 अप्रैल को अमरिक सिंह की मृत्यु हो गई।