भारतीय हॉकी ने ऑस्ट्रेलिया में मदद के लिए डोनेट किए 25 हजार डॉलर, ऑस्ट्रेलिया ने किया धन्यवाद

ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग से ऑस्ट्रेलिया में भारी नुक्सान हुआ है। पीड़ितों की मदद के लिए भारतीय हॉकी ने ऑस्ट्रेलिया को 25 हजार डॉलर राशि मदद के रूप में देने का एलान किया है।;

Update: 2020-01-20 11:09 GMT

भारतीय हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया में लगी आग से हुए नुक्सान की मदद के लिए 25 हजार डॉलर (करीब 17 लाख रूपये) राशि देने का एलान किया है। यही नहीं भारतीय हॉकी 4 सिग्नेचर की हुई जर्सी की भी नीलामी करेगा और उससे प्राप्त राशि भी ऑस्ट्रेलिया में रेड क्रॉस बुशफायर की मदद के लिए देगा।

इस पर हॉकी ऑस्ट्रेलिया की अध्यक्ष Melanie Woosnam ने भारतीय हॉकी टीम के द्वारा दी गई मदद के लिए धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा ऑस्ट्रेलिया के लिए इस मुसीबत की घड़ी में साथी फेडरेशन द्वारा मदद करना बहुत ही अच्छा है। मै इसके लिए साथी फेडरेशन (भारतीय हॉकी) को धन्यवाद कहना चाहती हूं। 

भारतीय हॉकी अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में बुशफायर से भारी नुक्सान हुआ है, हॉकी इंडिया और भारतीय हॉकी कम्युनिटी आर्थिक रूप से थोड़ा मदद करना चाहती है। यह मदद भारतीय हॉकी और हॉकी कम्युनिटी दिल से कर रहा है। ऑस्ट्रेलिया में लगी इस आग से 28 जिंदगी खत्म हो गई जबकि हजारों लोग घर से बेघर हो गए।

जैसा आपको पता है कि ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग से ऑस्ट्रेलिया में बहुत ही नुक्सान हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लाखों जानवरों ने भी दम तोड़ दिया है। ऑस्ट्रेलिया में लगी आग के बाद वहां से रोज भयानक और दिल को झकझोर देने वाली तस्वीरें सामने आ रही थी। 


Tags:    

Similar News