कॉमनवैल्थ में सिल्वर जीत चुकी सीमा पर राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी ने लगाया 4 साल का प्रतिबंध

सीमा वेटलिफ्टर पर नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी ने 4 साल का प्रतिबन्ध लगा दिया है। सीमा डोपिंग टेस्ट में फेल हो गई है। सीमा की रिपोर्ट में प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन की पुष्टि होने के बाद उन पर प्रतिबन्ध लगाया गया है।;

Update: 2019-12-28 08:50 GMT

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी ने कॉमनवैल्थ में सिल्वर विजेता सीमा पर 4 साल का प्रतिबन्ध लगा दिया गया है। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी ने सीमा पर प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन का दोषी पाते हुए उन पर 4 साल का कड़ा प्रतिबन्ध लगाया है। National Anty Doping Agency (NADA) ने बताया कि सीमा का सैंपल 34वे वीमेन नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में लिया गया था जो विशाखापत्तनम में आयोजित हुआ था। रिपोर्ट में पाया गया कि सीमा ने प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन किया है जिसके चलते उन्हें इतनी कड़ी सजा दी गई है। 

2017 में हुए कॉमन वैल्थ गेम्स में सीमा ने रजत पदक जीता था। इससे पहले हमने आपको बताया था नाडा ने बॉक्सर सुमित सांगवान पर भी 1 साल का प्रतिबन्ध लगाया था। सुमित के सैंपल में भी प्रतिबंधित पदार्थ लेने की पुष्टि हुई थी जिसके बाद सुमित सांगवान पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया था। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News