National Sports Day 2019: राष्ट्रीय खेल दिवस की थीम, इतिहास और महत्वपूर्ण तथ्य
National Sports Day 2019: भारत में हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day 2019) के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रीय खेल दिवस 2019 की थीम फिट इंडिया यंग इंडिया (National Sports Day 2019 Theme Fit India, Young India) रखी गई है। राष्ट्रीय खेल दिवस को हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले दिग्गज भारतीय खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद (Major Dhyan Chand) के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है। राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day) के मौके पर हम आपको इससे जुड़ी कुछ रोचक बातें बताने जा रहे हैं।;
National Sports Day 2019 राष्ट्रीय खेल दिवस 2019 भारत में हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day 2019) के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रीय खेल दिवस को हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले दिग्गज भारतीय खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद (Major Dhyan Chand) के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है। राष्ट्रपति इस दिन राजीव गांधी खेल रत्न, अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार जैसे अवार्ड प्रदान करते हैं। मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को इलाहाबाद (Major Dhyan Chand Birthday) में एक राजपूत परिवार में हुआ था। ध्यानचंद को हॉकी इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day) के मौके पर हम आपको इससे जुड़ी कुछ रोचक बातें बताने जा रहे हैं।
राष्ट्रीय खेल दिवस का इतिहास (National Sports Day History)
भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के इतिहास की बात करें तो यह हॉकी लीजेंट मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले में एक राजपूत परिवार में हुआ था। उन्हें खेलों के इतिहास में सबसे महान हॉकी खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। उन्होंने हॉकी के क्षेत्र में वर्ष 1928, 1932 और 1936 में तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक जीते। मेजर ध्यानचंद को उनके शानदार स्टिक-वर्क और बॉल कंट्रोल की वजह से हॉकी का 'जादूगर' भी कहा जाता था। उन्होंने अपना अंतिम अंतर्राष्ट्रीय मैच 1948 में खेला। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान 400 से अधिक गोल किए। भारत सरकार ने ध्यानचंद को 1956 में देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया। इसलिए उनके जन्मदिन यानी 29 अगस्त को भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
राष्ट्रीय खेल दिवस क्यों सेलिब्रेट किया जाता है? (Why Celebrate National Sports Day)
राष्ट्रीय खेल दिवस का महत्व बहुत अधिक है, यह न केवल इस दिन को सेलिब्रेट करने के बारे में है बल्कि खेल और खेल की भावना का जश्न मनाने के बारे में है। यह उत्सव इस दिन के महत्व को समझने और खेलों के प्रति लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए है। इस तरह के आयोजनों से युवाओं को रोजगार मिलता है और विभिन्न प्रतियोगिताओं में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बारे में जागरूकता पैदा होती है। राष्ट्रीय खेल दिवस का मुख्य उद्देश्य खेलों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना और मानव शरीर पर इसके लाभों को समझने के लिए लोगों का ध्यान आकर्षित करना है।
राष्ट्रीय खेल दिवस कैसे सेलिब्रेट किया जाता है? (How To Celebrate National Sports Day)
राष्ट्रीय खेल दिवस विशेष रूप से पूरे विश्व में शिक्षण संस्थानों और खेल अकादमियों में मनाया जाता है। राष्ट्रीय खेल दिवस को पंजाब और हरियाणा में काफी उत्साह से मनाया जाता है, क्योंकि इन दोनों राज्यों से अधिक खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर विभिन्न प्रकार के खेल को सेलिब्रेट किया जाता है। इनमें फुटबॉल, क्रिकेट, लॉन टेनिस, वॉलीबॉल, मैराथन, बास्केटबॉल जैसे कई खेल शामिल हैं। विभिन्न देश अपने ऐतिहासिक महत्व के अनुसार अपने पारंपरिक खेलों का आयोजन करते हैं। ज्यादातर स्कूल हर साल इस दिन वार्षिक खेल कार्यक्रम आयोजित करते हैं।
भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस का सेलिब्रेशन कैसे करते हैं ? (How To Do Celebrate National Sports Day)
भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को मनाया जाता है। इस दिन राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति भारतीय खिलाड़ियों के पुरस्कार प्रदान करते हैं। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर भारत के राष्ट्रपति द्वारा अर्जुन पुरस्कार, राजीव गांधी खेल रत्न और द्रोणाचार्य पुरस्कार जैसे अवार्ड दिए जाते हैं। यह पुरस्कार उन खिलाड़ियों को दिए जाते हैं, जिन्होंने वर्ष के दौरान काफी अच्छा प्रदर्शन किया हो। ध्यानचंद पुरस्कार भारत में खेलों में लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए सर्वोच्च पुरस्कार है। यह पुरस्कार खेल क्षेत्र के उन व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने न केवल अपने प्रदर्शन के माध्यम से योगदान दिया है, बल्कि रिटायर होने के बाद भी खेल के विकास के लिए प्रयास किया है।
जापान और ईरान में राष्ट्रीय खेल दिवस (Japan And Iran National Sports Day)
जापान में हर साल 22 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वास्थ्य और खेल दिवस मनाया जाता है। जापान में इसकी शुरुआत टोक्यो में आयोजित 1964 के समर ओलंपिक के उद्घाटन समारोह के बाद 1966 में की गई थी। वहीँ ईरान का राष्ट्रीय खेल दिवस 17 अक्टूबर को हर साल शारीरिक शिक्षा और खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। ईरान में खेल दिवस को सिर्फ एक दिन ही नहीं मनाया जाता है बल्कि यहां साप्ताहिक कार्यक्रम के रूप में मनाया जाता है, जो 17 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक चलता है। ईरान में इसका मुख्य उद्देश्य व्यक्ति के व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन में व्यायाम, शारीरिक गतिविधियों के महत्व को प्रदर्शित करना है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App