Pro Kabaddi 2019: बेंगलुरु बुल्स और यू मुम्बा ने प्रो कबड्डी लीग प्लेऑफ में अपना स्थान किया पक्का
Pro Kabaddi 2019: यू मुंबा ने पटना पाइरेट्स को 30-26 के अंतर से हराकर प्रो कबड्डी लीग 2019 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया। जबकि बेंगलुरु बुल्स ने भी हरियाणा स्टीलर्स को 59-36 के अंतर से हराकर प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का किया।;
Pro Kabaddi 2019 गत चैंपियन बेंगलुरु बुल्स और यू मुम्बा ने बुधवार को आसान जीत के साथ प्रो कबड्डी लीग 2019 के प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का कर लिया। यू मुम्बा ने बुधवार को पंचकुला में ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पटना पाइरेट्स को 30-26 के अंतर से हराकर प्रो कबड्डी लीग 2019 के प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का किया।
सीजन दो चैंपियन यू मुंबा ने कप्तान फजल और प्रदीप नरवाल के शानदार प्रदर्शन की बदौलत आक्रामक शुरुआत की। इस दौरान कप्तान फजल ने व्यक्तिगत उपलब्धि भी हासिल की। वह इस शानदार प्रदर्शन के दम पर ओवरऑल 300 पॉइंट्स तक पहुंच गए। बता दें कि प्रो कबड्डी लीग इतिहास की सबसे सफल टीम पटना का हाल इस बार बहुत बुरा रहा।
वहीँ एक अन्य मैच में बेंगलुरु बुल्स ने हरियाणा स्टीलर्स को 59-36 के अंतर से हराकर प्रो कबड्डी लीग 2019 के प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का किया। पवन सेहरावत एक बार बेंगलुरु की जीत के हीरो रहे। पवन सहरावत ने 39 पॉइंट्स बनाए और एक मैच में सबसे अधिक रेड अंक हासिल करने के साथ ही प्रदीप नरवाल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App