किसी हॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं राफेल नडाल की वाइफ, देखें PHOTOS
Rafael Nadal Wife: दुनिया के नंबर 2 खिलाड़ी स्पेनिश स्टार टेनिस राफेल नडाल (Rafael Nadal) अपनी गर्लफ्रेंड क्सिस्का पेरेलो (Xisca Perello) से शादी करने वाले हैं। दोनों एक दूसरे को 2005 से ही डेट कर रहे हैं।;
Rafael Nadal Wife राफेल नडाल वाइफ दुनिया के नंबर 2 खिलाड़ी स्पेनिश स्टार टेनिस राफेल नडाल (Rafael Nadal) ने जॉन मिलमैन के खिलाफ सीधे सेटों में जीत के साथ यूएस ओपन (US Open 2019) में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। 32 साल के नडाल ने विंबलडन 2019 में सेमीफाइनल में जगह बनाई। टेनिस दिग्गज राफेल नडाल अपनी गर्लफ्रेंड क्सिस्का पेरेलो (Xisca Perello) से शादी करने वाले हैं।
दोनों एक दूसरे को 2005 से ही डेट कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राफेल नडाल ने मई में रोम की एक रोमांटिक यात्रा के दौरान अपनी गर्लफ्रेंड क्सिस्का को प्रपोज किया किया था। हालांकि उन्होंने अपनी सगाई को जनवरी 2019 तक गुप्त रखा। 30 साल की क्सिस्का पेरेलो (Xisca Perello) इंश्योरेंस पॉलिसी वर्कर और बिजनेस ग्रेजुएट है। साथ ही वह राफेल नडाल फाउंडेशन की डायरेक्टर भी है। दोनों ने 2005 में डेटिंग शुरू कर दी थी, लेकिन माना जाता है कि दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे।
पेरेलो कोर्ट पर बहुत कम दिखाई देती है। आखिरी बार वह ऑस्ट्रेलिया ओपन में 2019 में नजर आई थी जब जोकोविच से फाइनल हारकर नडाल उप विजेता रहे थे। 2011 में द टेलीग्राफ के साथ एक विशेष इंटरव्यू में क्सिस्का पेरेलो (Xisca Perello) ने कहा था कि नडाल को खेल के समय अपना स्पेस चाहिए होता है इसी कारण मैं टूर पर ज्यादातर वक्त उनके साथ नहीं रहती। मैं नहीं चाहती खेल का हमारे रिश्ते पर कोई प्रभाव पड़े।
बता दें कि राफेल नडाल ने पहले कहा था कि वह वह शादी के बारे में अपने रिटायरमेंट के बाद सोचेंगे। हालांकि होला मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में नडाल ने कहा मैं क्सिस्का से शादी करना चाहता हूं, मैं चाहता हूं हमारे बच्चे हों और वो सब करें जो वो करना चाहते हैं।
बता दें कि राफेल नडाल अब तक 18 ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीते हैं, जो पुरुष खिलाड़ी के तौर पर इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। साथ ही वह रिकॉर्ड 35 एटीपी टूर मास्टर्स 1000 खिताब, 20 एटीपी टूर 500 खिताब और एकल में 2008 का ओलंपिक स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App