US Open 2019: राफेल नडाल ने जीता 19वां ग्रैंड स्लैम, वर्ल्ड रिकॉर्ड से एक खिताब दूर

US Open 2019: स्पेन के स्टार टेनिस प्लेयर राफेल नडाल (Rafael Nadal) ने 'यू.एस ओपन 2019' (US Open 2019) का खिताब अपने नाम कर लिया। नडाल ने फाइनल मुकाबले में रूस के खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव (Daniil Medwed) को 7-5,6-3,5-7,4-6,6-4 से मात दी और 19वां 'ग्रैंड स्लैम' टाइटल अपने नाम किया।;

Update: 2019-09-09 06:41 GMT

US Open 2019 स्पेन के स्टार टेनिस प्लेयर राफेल नडाल (Rafael Nadal) ने 'यू.एस ओपन 2019' (US Open 2019) का खिताब अपने नाम कर लिया। नडाल ने फाइनल मुकाबले में रूस के खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव (Daniil Medwed) को 7-5,6-3,5-7,4-6,6-4 से मात दी और 19वां 'ग्रैंड स्लैम' टाइटल अपने नाम किया।

इसके साथ ही 19वां ग्रैंड स्लैम सिंगल्स टाइटल अपने नाम करते ही राफेल नडाल 38 साल के रोजर फेडरर से महज एक खिताब पीछे हैं। फेडरर 20 ग्रैंड स्लैम सिंगल्स खिताब के साथ पहले नंबर पर है। राफेल नडाल को लगभग 5 घंटे चले इस फाइनल मुकाबले में 5वी रैंक के रुसी खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव को हराने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी।


राफेल नडाल ने 25वी रैंक के इटली के प्लेयर मैतियो बेरेटिनी को लगातार 7-6,6-4,6-1 सेटों में हराकर फाइनल मुकाबले में एंट्री की थी। राफेल नडाल विश्व के नंबर 2 मेन्स सिंगल्स टेनिस प्लेयर हैं। स्पेन के टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने चौथी बार यू.एस ओपन (2010, 2013, 2017 और 2019) का खिताब जीता है साथ ही 'फ्रेंच ओपन' के 12 टाइटल (2005,2006,2007,2008,2010,2011,2012,2013,2014,2017,2018,2019) जीतने का रिकॉर्ड भी उनके उनके नाम है। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News