Lei vs Ind: शार्दुल ठाकुर की घातक इनस्विंगर ने एबीडिन सकांडे का इस तरह उखाड़ा फेंका स्टंप, कप्तान रोहित भी रह गए 'हक्के-बक्के'

इंग्लैंड में खेले जा रहे भारत और लीसेस्टरशायर (India and Leicestershire) की टीम के बीच प्रैक्टिस मैच में शार्दुल ठाकुर सुर्खियों में हैं। दरअसल, प्रैक्टिस मैच के दौरान लीसेस्टरशायर के गेंदबाज रोमन वॉकर ने इंनस्विंगर बॉल ने उनकी गिल्लियां बिखेर दी थी। शार्दुल उस गेंद को वाइड समझ रहे थे। शार्दुल ठाकुर इसी मैच में तूफानी गेंदबाजी से भी चर्चाओं में है। उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है।;

Update: 2022-06-25 06:31 GMT

इंग्लैंड में खेले जा रहे भारत और लीसेस्टरशायर (India and Leicestershire) की टीम के बीच प्रैक्टिस मैच में शार्दुल ठाकुर सुर्खियों में हैं। दरअसल, प्रैक्टिस मैच के दौरान लीसेस्टरशायर के गेंदबाज रोमन वॉकर ने इंनस्विंगर बॉल ने उनकी गिल्लियां बिखेर दी थी। शार्दुल उस गेंद को वाइड समझ रहे थे। शार्दुल ठाकुर इसी मैच में तूफानी गेंदबाजी से भी चर्चाओं में है। उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, उनकी एक घातक इनस्विंगर बॉल ने बल्लेबाज के छक्के छुड़ा दिए।

57वें ओवर में गेंदबाजी कर रहे शार्दुल की गेंद से बल्लेबाज पूरी तरह से बीट हो गए। उनकी समझ नहीं आया है कि गेंद किस तरफ जा रही है। उनकी खतरनाक गेंद को पूरी तरह से बल्लेबाज एबीडिन सकांडे पढ़ नहीं पाए। साथ ही क्षेत्ररक्षण कर अन्य खिलाड़ी भी एक बार को स्तब्ध रह गए। दरअसल, उनकी गेंद पर एबीडिन सकांडे का स्टंप बिखर गया। इतना ही नहीं, स्टंप काफी दूर जाकर गिरा। जिसे देखकर खुद रोहित भी आश्चर्यचकित रह गए। हालांकि, बल्लेबाज ने गेंद को रोकने का काफी प्रयास किया। लेकिन वे शार्दुल की इंनस्विंगर गेंद पर शिकार हो गए और शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौट गए।

जिसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भी शार्दुल की पीठ थपथपाई। जिसकी वजह से लीसेस्टरशायर की पूरी पारी 244 रनों पर खत्म हो गई। वहीं, इससे पहले उन्होंने सैम बेट्स को 8 रनों पर चलता किया था। भारत ने प्रैक्टिस मैच के दौरान पहली पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 246 रन बनाए हैं। एक विकेट के नुकसान पर 80 रन बनाकर भारतीय बल्लेबाज क्रीज पर जमे हुए हैं।

Tags:    

Similar News