Vinod Kambli का इन विवादों से रहा गहरा नाता, कभी सिद्धू को गाली तो कभी टीम इंडिया पर लगाया भेदभाव का आरोप

Vinod Kambli controversies: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली (Vinod Kambli) का नाम विवादों (controversies) से जुड़ा रहा है।;

Update: 2023-02-05 14:18 GMT

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली (Vinod Kambli) का नाम विवादों (controversies) से जुड़ा रहा है। कांबली पर उनकी पत्नी एंड्रिया हेविट ने शराब के नशे में मारपीट का आरोप लगाया है। हेविट ने मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। बात अगर कांबली और उनके विवादों (Kambli and his controversies) की करें तो यह पहला मामला नहीं है जब उनका कोई विवाद (his controversies) सामने आया हो। इससे पहले भी उनका कई विवादों में नाम सामने आया है। आइए जानते है उनके विवादों के बारे में...

नौकरानी से मारपीट का आरोप लगाया

51 वर्षीय पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली और उनकी पत्नी पर 2015 में उनकी नौकरानी ने मारपीट (assault by their maid) का आरोप लगाया था। नौकरानी ने कहा कि जब वह अपनी सैलेरी मांगने के लिए दोनों के पास पहुंची तो कांबली और एंड्रिया ने उसे पीटा और तीन दिनों के लिए कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद सोनी नाम की नौकरानी ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

नवजोत सिंह सिद्धू को गाली दी

साल 2015 में विनोद कांबली ने पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu )को गाली दी थी। कांबली ने तब भारत में टीवी कार्यक्रमों में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों को शामिल करने पर नाराजगी जताई थी। साथ ही पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर रमीज राजा को भी गाली दी थी। कांबली ने बाद में कहा कि उनके दोस्त ने अपने ट्विटर हैंडल से यह ट्वीट किया था। हालांकि, बाद में उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया

संन्यास के दौरान सचिन ने कांबली का नाम नहीं लिया

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी विनोद कांबली और सचिन तेंदुलकर (Vinod Kambli and Sachin Tendulkar) कभी बहुत अच्छे दोस्त हुआ करते थे। 2013 में क्रिकेट को अलविदा कहते हुए सचिन तेंदुलकर ने विनोद कांबली का नाम तक नहीं लिया। हालांकि, बाद में कांबली को इस बात का गहरा दुख हुआ कि सचिन ने उन्हें विदाई समारोह में भी नहीं बुलाया।

टीम इंडिया पर भेदभाव का आरोप लगाया

विनोद कांबली ने साल 2009 में टीम इंडिया पर भेदभाव (Team India of discrimination) का आरोप लगाया था। टीवी शो 'सच का सामना' में उन्होंने कहा था कि जब वह बुरे दौर से गुजर रहे थे तो उनके दोस्त सचिन तेंदुलकर ने उनकी मदद नहीं की। कांबली ने कहा कि सचिन चाहते तो उनका क्रिकेट करियर और लंबा हो सकता था लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

दो बार शादी की

साल 2010 में कांबली ने मॉडल एंड्रिया से कोर्ट मैरिज की थी। विनोद कांबली ने एंड्रिया हेविट से दो बार शादी की है। पहले दोनों ने कोर्ट में शादी की, फिर दोनों ने साल 2014 में एक चर्च में पारंपरिक तरीके से शादी की।

विनोद कांबली करियर

गौरतलब है कि विनोद कांबली ने भारत के लिए 17 टेस्ट और 104 वनडे खेले। टेस्ट में उनके नाम 1084 रन हैं जबकि वनडे में उन्होंने 2477 रन बनाए हैं। वह एक बार स्कूल क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के साथ एक लंबी साझेदारी करने के लिए जाने जाते थे। दोनों दिग्गज जो उस समय बाहों में पक्के भाई बन गए थे।

Tags:    

Similar News