Virat Kohli: लग्जरी रेस्टोरेंट में बदला किशोर कुमार का बंगला, विराट ने वीडियो शेयर कर फैंस को दिखाई पहली झलक

virat kohli resturant: विराट कोहली ने अपने फैंस के लिए जुहू वाले नए रेस्तरां पहली झलक दिखाई है। मालूम हो की यह वही रेस्टोरेंट है जो मशहूर सिंगर किशोर कुमार के गौरी कुंज...;

Update: 2022-10-06 08:38 GMT

मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) हमेशा अपने दर्शकों का दिल जीतते हैं। वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। विराट क्रिकेट के साथ-साथ हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में भी निवेश करते हैं। इसमें कुछ रेस्तरां भी हैं। विराट ने हाल ही में अपने फैंस को जुहू वाले नए रेस्तरां (restaurants) की एक झलक दिखाई । मालूम हो की यह वही रेस्टोरेंट है जो मशहूर सिंगर किशोर कुमार के गौरी कुंज बंगले में बन रहा है। अब विराट ने वीडियो शेयर कर अपने मॉडिफाई रेस्टोरेंट की झलक अपने फैंस को दिखाई है। इसका नाम उन्होंने वन 8 कम्यून(One8 Commune) रखा है।

विराट के साथ मनीष पॉल भी आय नजर

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ मनीष पॉल भी नजर आ रहे हैं वीडियो में विराट कोहली ने मनीष पॉल को किशोर कुमार से जुड़ी कहानियां भी सुनाते है। विराट रेस्टोरेंट के बारे में बताते हैं। कोहली ने यह भी कहा कि किशोर दा अगर जीवित होते तो वह उनके साथ कुछ वक्त बिताना चाहते। पूर्व भारतीय कप्तान (Indian captain) ने कहा कि किशोर दा के गीतों ने हमेशा मेरे लिए करिश्मे की तरह काम किया है। साथ ही वह कहते हैं कि वह किशोर कुमार के बहुत बड़े फैन हैं। उन्होंने किशोर कुमार के गाने मेरे महबूब कयामत होगी (Mere Mehboob Qayamat Hogi) की कुछ लाइनें भी गाईं। मीडिया रिपोर्ट्स की मने तो कोहली ने किशोर कुमार के इस बंगले को 5 साल के लिए लीज पर लिया है। बंगले का लैविश लुक और इंटीरियर सभी का दिल जीत रहा है। बता दें की विराट का नया रेस्टोरेंट 8 अक्टूबर को लॉन्च होगा।

Full View

वन8 कम्यून की कई ब्रांचेस

मालूम हो की विराट के रेस्टोरेंट वन8 कम्यून (Virat's restaurant One8 Commune) की कई ब्रांचेस हैं। इस रेस्टोरेंट की दिल्ली, कोलकाता और पुणे में ब्रांचेस हैं। विराट ने अन्य व्यवसायों में भी निवेश किया है। इसके 'वन8' ब्रांड के उत्पादों में परिधान और जूते भी शामिल हैं। गौरतलब है कि विराट कोहली ने एशिया कप में शतक जड़कर फॉर्म में वापसी कर ली है और दनादन रन बना रहे हैं। फिलहाल वह वर्ल्ड कप के लिए टीम के साथ रवाना हो गए है। फैंस को उम्मीद है कि वर्ल्ड कप (World Cup) में भी उनके बल्ले से खूब रन बरसेंगे। 

Tags:    

Similar News