CAA Protest : संभल हिंसा में शामिल 55 लोगों की पहचान की गई, अब तक 48 गिरफ्तार

नागरिकता कानून के विरोध में संभल में हुई हिंसा मामले में संभल के एसपी यमुना प्रसाद ने बताया है कि 55 लोगों की पहचान कर ली गई है।;

Update: 2019-12-25 13:58 GMT

नागरिकता कानून के विरोध में संभल हिंसा मामले में संभल के एसपी यमुना प्रसाद ने कहा है कि हिंसा में शामिल 150 लोगों में से 55 लोगों की पहचान की गई है। बाकी सभी लोगों का पोस्टर जारी किया गया है। इस हिंसा को लेकर अब तक 48 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। भड़काऊ संदेश और वीडियो फैलाने के संबंध में तीन पर मामले दर्ज किए गए हैं। 

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ गुरुवार को संभल में हिंसा भड़क उठी, और आगजनी की गई थी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने यूपी रोडवेज की एक बस और अन्य कई वाहनों में आग लगा दी थी।

बीते गुरुवार को उत्तर प्रदेश के संभल में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ उग्र प्रदर्शन हुआ था। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इस केस में कई नेताओं के नाम भी शामिल हैं। उस दौरान 30 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया था। 


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News