रेप के बाद मासूम बच्ची की हत्या, सोते वक्त उठा ले गए थे हैवान

बच्ची का शव घर से कुछ दूरी पर एक खाट पर मिला। बालिका के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। घटना से नाराज सैकड़ों ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।;

Update: 2019-11-22 20:57 GMT

आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर क्षेत्र में कथित रूप से बलात्कार के बाद हत्या की शिकार हुई छह साल की बच्ची का शव शुक्रवार को बरामद किया गया। इस घटना से नाराज स्थानीय ग्रामीणों ने रास्ता जाम कर दिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुबारकपुर क्षेत्र के एक गांव व्यक्ति अपनी पत्नी और छह साल की बेटी के साथ पिचरी गांव में किराये का मकान लेकर रहता है। गुरुवार की रात सभी भोजन करने के बाद सो गए। देर रात उसकी बेटी को किसी ने अगवा कर लिया। नींद खुलने पर परिजन ने उसकी तलाश शुरू की।

तड़के बच्ची का शव घर से कुछ दूरी पर एक खाट पर मिला। बालिका के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। घटना से नाराज सैकड़ों ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह अपने मातहत पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझा कर जाम खुलवाया व शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि दुष्कर्म के बाद बालिका की हत्या की गई है। ग्रामीणों ने घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने और परिजनों को मुआवजे की मांग की।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बालिका की गला दबाकर हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ होगा कि बलात्कार हुआ या नहीं। घटना की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News