भाजपा नेता के बिगड़े बोल, कहा, प्रमाण नहीं तो देश से बाहर जाओ

पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लोगों को लगातार भरोसा दिला रहा है कि सीएए नगरिकता देने का कानून है छिनने का नहीं है।;

Update: 2020-02-07 12:41 GMT

देश के अलग-अलग राज्यों में नागरिकता संशोधन अधिनियम और एनआरसी का विरोध चल रहा है। विरोध प्रदर्शन के चलते पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लोगों को लगातार भरोसा दिला रहा है कि सीएए नगरिकता देने का कानून है छिनने का नहीं है।

इस बीच उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में भाजपा विधायक राजकुमार सहयोगी विवादित बयान दे दिया है। जिसकी वजह से वह सुर्खियों में आ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो राजकुमार सहयोगी ने इगलास में नागरिकता कानून के समर्थन में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए विवादित बयान दिया है।

राजकुमार सहयोगी ने कहा कि तुम्हारा बाप कौन है? कहां के रहने वाले हो? अगर इसका सबूत नहीं है तो देश की सीमा से बाहर जाना होगा। इस विवादित बयान के बाद भाजपा नेता सुर्खियों में आ गए हैं। बता दें कि राजकुमार सहयोग अलीगढ़ में इगलास विधानसभा से विधायक हैं। इसके अलाव वह संघ कार्यकर्ता भी हैं।

क्या है पूरा मामला

इगलास विधानसभा सीट से भाजपा विधायक राजकुमार सहयोगी ने सीएए समर्थन आयोजित सभा में कहा कि पूरे भारत में जनगणना होने वाली है। कुछ लोग आधार कार्ड बनवाने में लगे हैं। लेकिन वो ये जान लें कि सबकुछ ऑनलाइन है। कुछ गलत किया तो पकड़े जाएंगे। जिसके पास अपने पूर्वजों का प्रमाण नहीं होगा, वो भारत देश में क्या करेगा? उसको सीमा से बाहर चले जाना चाहिए।

Tags:    

Similar News