बरेली : मंदिर में मांस खाने के शक में चार मजदूरों को बेरहमी से पीटा, देखें वायरल वीडियो

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक धार्मिक स्थल के पास कथित रूप से मांस खाने के आरोप में कई युवकों ने 4 मजदूरों की बेरहमी से पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।;

Update: 2019-06-01 09:50 GMT

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक धार्मिक स्थल के पास कथित रूप से मांस खाने के आरोप में कई युवकों ने 4 मजदूरों की बेरहमी से पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बरेली के एसपी ने कहा कि सभी आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है और उनकी जल्द गिरफ्तारी होगी। एक ट्विटर यूजर ने चेतावनी देते हुए इस वीडियो को शेयर किया है और लिखा है कि इस वीडियो में आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया है और ये आपको परेशान भी कर सकता है। 

बता दें कि आरोपियों द्वारा पिटाई किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मजदूरों को बेल्ट, चप्पल व लात-घूसों से मार रहे हैं। मजदूरों ने मीडिया को बताया कि जब आरोपी युवक हमारे पास आए थे उस दौरान हम शाकाहारी भोजन कर रहे थे, फिर भी वे लोग हमारी पिटाई शुरू कर दिए।

बताया जा रहा है कि ये मजदूर राजमिस्त्री के द्वारा काम पर रखे गए थे जो बेहरी से आए थे। पुलिस ने बताया कि चार मजदूरों में से दो अल्पसंख्यक समुदाय के थे। घटना के बाद पुलिस अधिकारी धनंजय सिंह ने बताया कि चार मजदूरों को किसी मकान के निर्माण कार्य पर लगाया गया था जो पास के ही छायादार पेंड़ के नीचे बैठकर भोजन कर रहे थे। अचानक कुछ युवक वहां पहुंचे और धार्मिक स्थल पर मांस खाने के आरोप में मजदूरों की पिटाई करने लगे।

मामले में बरेली के एसपी मुनिराज ने कहा कि वाल्मीकि, मनीष व चार अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपियों को जल्द ही पुलिस गिरफ्तार करेगी इसके लिए टीम का गठन किया जा रहा है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News