UP : भीम आर्मी ने बनाया अपना स्टूडेंट विंग 'BASF'
उत्तर प्रदेश में भीम आर्मी ने अपना स्टूडेंट विंग बनाया है। इसी के साथ प्रदेश में दलित राजनीति में नया आगाज हो गया है।;
उत्तर प्रदेश में भीम आर्मी ने अपना स्टूडेंट विंग बनाया है। इसी के साथ प्रदेश में दलित राजनीति में नया आगाज हो गया है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण ने घोषणा करते हुए कहा कि भीम आर्मी के स्टूडेंट विंग का नाम भीम आर्मी स्टूडेंट फेडरेशन (बीएएसएफ) होगा। चंद्रशेखर आजाद ने यह भी कहा कि यह संगठन कई युनिवर्सिटियों में छात्र संघ का चुनाव भी लड़ेगा।
खबरों के मिली जानकारी के मुताबिक भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण ने स्टूडेंट विंग लॉन्चिंग के दौरान कहा कि यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश के बाद बीएएसएफ को पुणे में लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि भारत के प्रतिएक राज्य में स्टूडेंट विंग को खड़ा किया जाएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App