प्रियंका गांधी की पदयात्रा पर मायावती ने कसा तंज, कहा सत्ता से बाहर रहकर पदयात्रा से अब क्या होगा

बसपा सुप्रीमों मायावती (BSP Chief Mayawati) ने प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की पद यात्रा पर तंज करते हुए कहा कि जब कांग्रेस (Congress) ने केंद्र व उत्तर प्रदेश सहित देश में सर्वाधिक समय तक शासन किया तब भी गांधी जी का सपना साकार करने में नाकाम रही। तो अब सत्ता से बाहर रहकर पदयात्रा से क्या होगा।;

Update: 2019-10-03 06:09 GMT

बसपा प्रमुख मायावती ने शहजहांपुर रेप पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए की गई प्रियंका गांधी की पदयात्रा पर तंज कसा है। मायावती ने कहा कि जब सत्ता में सर्वाधिक समय तक रहकर कांग्रेस कुछ नहीं कर पाई तो अब सत्ता से बाहर रहकर पदयात्रा से क्या होगा।

बसपा सुप्रीमों ने ट्वीट करते हुए लिखा कि जब कांग्रेस ने केंद्र व उत्तर प्रदेश सहित देश में सर्वाधिक समय तक शासन किया तब भी गांधी जी का सपना साकार करने में नाकाम रही। तो अब सत्ता से बाहर रहकर पदयात्रा करने से कोई फायदा नही होने वाला है।

गांधी जी की 150वीं जयंती पर निकाली थी पदयात्रा

गौरतलब है कि इससे पहले प्रियंका गांधी ने 2 अक्टूबर को गांधी जी की 150वीं जयंती के मौके पर लखनऊ के शहीद स्मारक से कार्यकर्ताओं के साथ हजरतंगज स्थित गांधी प्रतिमा तक पदयात्रा की थी। और कहा था कि प्रदेश में महिलाओं के साथ अन्याय और अत्याचार हो रहा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका उन्नाव और शाहजहांपुर यौन शोषण मामले की पीड़िताओं के समर्थन में लखनऊ की सड़कों पर उतरीं थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिला के हक में आवाज उठाती रहेगी।

भाजपा पर भी साधा निशाना

मायावती ने ट्वीट भाजपा पर भी हमला बोला। बसपा सुप्रीमों ने कहा कि गांधी जी की 150वीं जयंती के मौके पर यूपी विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर उनके कार्यों का व्याख्यान करना नहीं बल्कि इसकी आड़ में भाजपा का असली मकसद अपनी सरकार की विफलताओं पर पर्दा डालना है। इसलिए बसपा ने अपने विधायकों को बाढ़ पीड़ितों की सहायता के असली जनहित के काम में लगाया है। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News