बसपा सुप्रीमो मायावती का भाजपा पर जोरदार हमला, बोलीं- आतंकी मसूद अजहर को चुनावी मुद्दा बना रहे
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती (BSP Chief Mayawati) ने भाजपा (BJP) पर गम्भीर आरोप लगाते हुए आतंकी मसूद अजहर पर एक बड़ा बयान दिया है।;
बहुजन समाज पार्टी (BSP) अध्यक्ष मायावती (BSP Chief Mayawati) ने भाजपा (BJP) पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पहले भाजपा सरकार (BJP) ने जैश आतंकी मसूद अजहर (Masood Azhar) को पहले अतिथि बनाया और बाद में उसे विदेश में आजाद कर दिया। अब चुनाव के समय वे उनके नाम पर वोट बटोरने की कोशिश कर रहे हैं, यह निंदनीय है।
Bahujan Samaj Party (BSP) President Mayawati: Earlier BJP Government made #MasoodAzhar a guest and later freed him abroad, now at the time of elections they are trying to gather votes on his name, it is condemnable. pic.twitter.com/McqWV5V2TB
— ANI (@ANI) May 2, 2019
बता दें कि जैश सरगना मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र संघ ने कल बुधवार को वैश्विक आतंकी (International Terrorist) घोषित कर दिया है। आतंकी मसूद पर सभी संयुक्त राष्ट्र संघ (United Nations) सदस्य देश प्रतिबंध लगाएंगे।
मायावती (Mayawati) ने आगे कहा कि कल यहां यूपी में पीएम मोदी (PM Modi) ने अपने चुनावी जनसभा में खासकर बाबा साहेब अम्बेडकर जी को लेकर बसपा के ऊपर जो टिका-टिप्पणी की है, अम्बेडकर जी भाजपा, कांग्रेस या अन्य विरोधी दलों के लिए वोट की राजनीति हो सकती है, किन्तु बसपा के लिए वे आत्मा के समान हैं।
Mayawati,BSP: Kal yahan UP mein PM Modi ne apne chunavi jan sabha mein khaas kar BR Ambedkar ji ko lekar BSP ke upar jo tika tipanni ki hai. Ambedkar Ji BJP, Congress ya anaya virodhi party ke liye ye vote ki rajneeti ho sakti hain, kintu BSP ke liye weh aatma ke samaan hai. pic.twitter.com/E6zwLRyULS
— ANI UP (@ANINewsUP) May 2, 2019
बता दें कि पीएम मोदी ने बुुधवार को यूपी के अम्बेडकर नगर की चुनावी जनसभा में भाषण के दौरान सपा और बसपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि बहनजी ने साहेब आम्बेडकर के नाम का इस्तेमाल किया और सपा ने लोहिया जी का नाम इस्तेमाल किया लेकिन कानून व्यवस्था को खराब किया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App