CAA Protest: नागरिकता कानून के विरोध के दौरान हुई हिंसा में अब तक 925 लोग गिरफ्तार, पुलिस ऐसे कर रही पहचान
उत्तर प्रदेश में नागरिकता कानून बिल के विरोध में हुई हिंसा में पुलिस ने 23 दिसंबर तक 213 पर केस दर्ज किए हैं तो वहीं 925 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।;
नागरिकता कानून बिल के विरोध को लेकर देश के अलग-अलग राज्यों के लोग सडकों पर हैं। पिछलों कई दिनों में देश के हर हिस्से से हिंसा की खबरें आ रही है। लोग इतने हिंसक हो गए कि कई जगहों पर मासूम लोगों की मौत की खबरें आई।
उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां सबसे ज्यादा हिंसक प्रदर्शन यहीं हुए। नागरिकता कानून के विरोध हुई हिंसा में प्रदेश में 23 दिसंबर तक 213 केस दर्ज की जा चुकी हैं जबकि 925 उपद्रवी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
साथ ही प्रदेश में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक व भ्रामक पोस्ट करने में मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अब तक 81 एफआईआर दर्ज कर 120 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही ट्विटर की 7513 प्रोफाइल, फेसबुक की 9076 प्रोफाइल और यू ट्यूब की 172 प्रोफाइल डीलीट कराई जा चुकी हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App