उन्नाव में पुलिस कार्यालय के बाहर आत्मदाह करने वाली रेप पीड़िता की हुई मौत, सवालों के घेरे में प्रशासन

उन्नाव में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करने आई रेप पीड़िता की कोई कार्रवाई नहीं होने के वजह से 16 दिंसबर को पुलिस कार्यालय के बाहर खुद को आग लगाने वाली पीड़िता का रात को मौत हो गई।;

Update: 2019-12-22 07:46 GMT

उन्नाव रेप पीड़िता पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर खुद को आग लगाने वाली रेप पीड़िता का शनिवार रात को मौत हो गई। आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज पर पुलिस की कोई कार्रवाई नहीं होने की वजह से पीड़िता ने 16 दिंसबर को पुलिस कार्यालय के बाहर खुद को आग लगा ली थी। जिससे पीड़िता का शरीर 80 फीसदी से ज्यादा जल गई थी। 16 दिंसबर से कानपुर के लाला लाजपत राय हॉस्पिटल में पीड़िता का इलाज चल रहा था, जहां शनिवार रात को उनकी मौत हो गई।

पीड़िता ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा था कि आरोपी अवधेश सिंह के खिलाफ उसकी शिकायत पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी। अवधेश सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था, लेकिन बाद में उसे कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई थी।

वहीं उन्नाव के पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर का कहना है कि महिला का अवधेश के साथ कई सालों से प्रेम संबंध था। महिला ने दो अक्टूबर को अवधेश पर उसका यौन शोषण करने का आरोप लगाकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया था। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News